{"_id":"64f2495b8b1a998b47016f64","slug":"kuvis-student-nitish-got-the-best-cadet-award-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-4195-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि के छात्र नीतिश को मिला सर्वश्रेष्ठ कैडेट सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि के छात्र नीतिश को मिला सर्वश्रेष्ठ कैडेट सम्मान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज के छात्र नीतिश को वर्ष 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ कैडेट का खिताब मिला है। छात्र नीतीश को उसकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किया गया है।
संस्थान के प्राचार्य प्रो. संजीव गुप्ता ने नीतीश को गोल्ड मेडल पहनाते हुए उसकी सराहना की। उन्होंने बताया कि संस्थान की एनसीसी की यूनिट प्रत्येक कार्य में अग्रणी रहती है और समाज में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। इसी वर्ष एनसीसी के एक कैडेट का एनडीए में भी चयन हुआ है।
एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट वीरेंद्र पाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ये गोल्ड मेडल पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में दिया जाता है। इसके लिए प्रत्येक संस्थान अपने चुनिंदा कैडेटों को बेस्ट कैडेट की परीक्षा के लिए भेजते हैं, जिसमें लिखित परीक्षा और ड्रिल की परीक्षा का आयोजन किया जाता हैं। इसके साथ-साथ कैडेट को अन्य विषयों में भी परखा जाता है। इसके पश्चात कई तरह की प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही कैडेट को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाता है।