फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuvi's Kuta Election: Candidates can withdraw nomination papers today, elections on 14th

कुवि का कुटा चुनाव : आज प्रत्याशी ले सकते हैं नामांकन पत्र वापस, 14 को चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Kuvi's Kuta Election: Candidates can withdraw nomination papers today, elections on 14th
कुरुक्षेत्र। कृष्ण चंद्र पांडेय।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ की चौधर का फैसला 14 मई को होगा, जिसमें पांच शिक्षक प्रत्याशियों ने प्रधान पद के लिए नामांकन किया हैं, जिसमें कुटा के पूर्व प्रधान व पूर्व सचिव रह चुके डॉ. विवेक गौड़, पूर्व उपप्रधान प्रो. दलीप कुमार, प्रो. नीरा राघव, डॉ. जितेंद्र कुमार और डॉ. ज्ञान चहल शामिल हैं। उपप्रधान पद के लिए यूएसएम के डॉ. मोहिंद्र सिंह और जूलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक राय ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

सचिव पद के लिए एआईएच विभागाध्यक्ष प्रो. राजपाल ने, रसायन विभाग के डॉ. सोहन लाल और माइक्रो बायोलॉजी के डॉ. विजय कुमार ने नामांकन भरा है तो वहीं सह-सचिव पद के लिए यूएसएम के डॉ. विवेक कुमार, माइक्रो बायोलॉजी के डॉ. विजय कुमार, जियो फिजिक्स की मनीषा संधू ने और खजांची पद के लिए सोशल वर्क विभाग के डॉ. सतीश कुमार ने और 11 फैकल्टी के लिए कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नामांकन किए गए हैं। सोमवार को दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे, जिसके बाद शाम को फाइनल उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 14 मई को कुटा कार्यालय में चुनाव होगा, जिसमें 11 फैकल्टी के 341 शिक्षक मतदाता कुटा की चौधर का फैसला करेंगे। इसी दिन शाम को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




छह मई शाम पांच बजे लगेगी फाइनल उम्मीदवारों की अंतिम सूची : कृष्ण चंद्र
चुनाव अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडेय का कहना है कि कुटा चुनाव 14 मई को होगा, जिसमें 11 फैकल्टी के 345 शिक्षक प्रधान सहित अन्य पांच पदों के लिए मतदान करेंगे। छह मई को दो बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने का समय दिया गया है। इसी दिन शाम पांच बजे तक फाइनल उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

कुरुक्षेत्र। कृष्ण चंद्र पांडेय।

कुरुक्षेत्र। कृष्ण चंद्र पांडेय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed