फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KUVI's Distance and Online Education Center received Competition Success Review Award

Kurukshetra News: कुवि के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र को मिला कंपीटिशन सक्सेस रिव्यू अवार्ड

Tue, 23 Apr 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 23 Apr 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
KUVI's Distance and Online Education Center received Competition Success Review Award
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र को कंपीटिशन सक्सेस रिव्यू (सीएसआर) अवार्ड 2024 मिला है, जिससे विवि परिसर में खुशी की लहर है। ये जानकारी निदेशिका प्रो. मंजुला चौधरी ने दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को ये पुरस्कार सीएसआर टॉप यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया फॉर एक्सीलेंस 2024 अवार्ड दिल्ली में 21 अप्रैल को आयोजित समारोह में दिया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुवि दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के सभी कोर्स उच्च स्तर के हैं और इस बार ऑनलाइन कोर्सेज होने के कारण दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का रुझान भी अधिक बढ़ा है। कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि यह अवार्ड शिक्षकों के अथक प्रयास एवं मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन

प्रो. मंजुला चौधरी ने कहा कि केंद्र दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से देश-विदेश में उच्च, नवीनतम व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। सभी कोर्स यूजीसी और एआईसीटीई की गाइडलाइन के अनुरूप चलाए जा रहे हैं। गत सप्ताह द नॉलेज रिव्यू मैगजीन ने कुवि के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र को भारत में सबसे प्रमुख दूरस्थ शिक्षा संस्थानों की वार्षिक सूची में शामिल किया है। मैगजीन के मुताबिक कुवि का दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र भारत के दूरस्थ शिक्षा परिदृश्य में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने वाला संस्थान है। विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के 58 कोर्सों में से 39 ऑफलाइन और 19 ऑनलाइन हैं, जिसमें देश विदेश में बैठे विद्यार्थी इन 19 कोर्सों में दाखिला ले सकेंगे। वे ऑनलाइन कक्षाओं के साथ ही ऑनलाइन परीक्षा का भी लाभ उठा रहे हैं। केंद्र का उद्देश्य विदेशों में बैठे विद्यार्थियों को पढ़ाई का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को अपने साथ जोड़ना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
----
ये कराए जा रहे ऑनलाइन यूजी और पीजी कोर्स
बीए, बीकॉम, बीबीए, एमए अंग्रेजी, एमए राजनीति विज्ञान, एमए मास कम्युनिकेशन, एमकॉम, एमबीए, एमसीए,
लैग्वेज कोर्स जर्मन, फ्रैंच, जेपनीज, डिप्लोमा कोर्स साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग, डाटा एनालाइजिज, सर्टिफिकेट कोर्स इन टेक्नोलॉजी इंटरनेट ऑफ थिंग, ब्लॉक चैन मैनेजमेंट, क्लूड कंप्यूटिंग और फुल स्टेक डवल्पमेंट कोर्स कराए जा रहे हैं। इसी के साथ विभाग का प्रयास है कि सभी कोर्सों को सेमेस्टर सिस्टल से ही चलाया जाए।

बॉक्स
------
दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र बेहतरीन प्लेटफार्म : प्रो मंजुला
दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र की निदेशिका प्रो. मंजुला चौधरी ने बताया कि कुवि ने इस प्रतिष्ठित अवार्ड की महत्ता को देखते हुए इसके लिए आवेदन किया था। दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय पिछले 47 वर्षों से देशभर के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने में पूर्ण निष्ठा से प्रयासरत है। जो विद्यार्थी किसी कारणवश नियमित शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं तथा जो अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने के इच्छुक हैं, ऐसे विद्यार्थियों को दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र से बेहतर प्लेटफार्म नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed