{"_id":"66146cab4b400875f6024544","slug":"kuvis-alumni-identity-prof-sachdeva-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-116412-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुवि की एल्यूमनी उसकी पहचान : प्रो. सचदेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुवि की एल्यूमनी उसकी पहचान : प्रो. सचदेवा
Tue, 09 Apr 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गणित विभाग ने पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया। उद्घाटन मुख्यातिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया। कार्यक्रम में देश व विदेश के 370 पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया और अपने विद्यार्थी जीवन के सुनहरी पलों को याद किया।
कुलपति ने बताया गणित विभाग की स्थापना के 63 वर्ष पूरे हो गए हैं। पिछले पांच वर्षों में गणित विभाग ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और उच्च प्रभाव कारक जर्नल में 135 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए है तो वहीं कई सम्मेलन और अनुसंधान परियोजनाओं का भी आयोजन किया है।
कुवि एल्युमनी एसोसिएशन के माध्यम से अच्छी तरह स्थापित है। अगस्त 2021 में इसके पंजीकृत होने के बाद एक करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि एकत्र हुई है। विवि के कई पूर्व छात्र विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति पद पर आसीन हैं और रह चुके हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता, छह पूर्व छात्र पद्म श्री पुरस्कार, पांच पूर्व छात्र द्रोणाचार्य पुरस्कार, 15 पूर्व छात्र अर्जुन पुरस्कार और एकपूर्व छात्र ने ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त किया है।
विज्ञापन
पूर्व छात्र और पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. लेख राज वरमानी ने गणित विभाग के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि 1961 विवि के सभी विभागों में सर्वश्रेष्ठ था, जिसकी शुरुआत सिर्फ चार शिक्षकों के साथ हुई थी और समय के साथ यह काफी बड़ा हो गया। मुझे यह देखकर खुशी होती है कि हमारा परिसर उत्तर भारत के सभी विश्वविद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ है।
अमेरिका से आए पूर्व छात्र डॉ. परमजीत सिंह विर्क ने विभाग के छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। पूर्व छात्र इंडियन बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर महेश बजाज ने कहा कि पूर्व छात्र मिलन समारोह से हम पुरानी कड़ियों को फिर से जोड़ते हैं और नए संबंध भी बनाते हैं।
विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल वशिष्ठ ने कहा कि विभाग द्वारा अपने एल्युमनी आधार को विस्तृत करने व जोड़ने हेतु प्रथम पूर्व छात्र मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर एल्युमनी एसोसिएशन के निदेशक प्रो. अनिल मित्तल, प्रो. एनआरगर्ग, प्रो एनके जैन, प्रो. विनोद मिश्रा, डॉ. मांगे राम गुप्ता, डॉ. सुमन गुप्ता, डॉ. नायब सिंह नेहरा सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
पूर्व छात्र जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के कुलपति प्रो. सुशील तोमर ने कहा कि पूर्व छात्रों का योगदान न केवल विभाग के विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि वर्तमान छात्रों को प्रेरित करने और उन्हें विभाग के बारे में बेहतर जानकारी देने के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग जीवन में गणित की खोज करते हैं, लेकिन कुछ लोग ही गणित में जीवन खोज पाते हैं। इस दौरान उन्होंने अपने विवि जीवन के अनुभवों को भी साझा किया।