फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuvi will host 15 inter-university tournaments, more than eight thousand players will participate

Kurukshetra News: कुवि करेगा 15 अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंटों की मेजबानी, आठ हजार से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Kuvi will host 15 inter-university tournaments, more than eight thousand players will participate
कुरुक्षेत्र। खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अब शैक्षणिक सत्र 2023-24 में पंद्रह टूर्नामेंटों की मेजबानी करेगा। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज नई दिल्ली ने खेल के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


टूर्नामेंटों के दौरान छह से आठ हजार खिलाड़ी भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जबकि शूटिंग और आर्चरी की प्रतियोगिताओं में दो-दो हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंटों में मिली मेजबानी को लेकर कुवि में खुशी का माहौल नजर आया। कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने इस उपलब्धि के लिए कुवि खेल निदेशालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट की मेजबानी न केवल खेल उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि बड़े पैमाने पर खेल आयोजनों को आयोजित करने और प्रतिबंधित करने की हमारी क्षमता को भी दर्शाती है।
विज्ञापन



इन टूर्नामेंटों की मेजबानी करेगा विवि
कुवि अब नॉर्थ ईस्ट जोन राइफल मेन, नॉर्थ ईस्ट जोन राइफल वुमेन, नॉर्थ ईस्ट जोन पिस्टल मेन, नॉर्थ ईस्ट जोन पिस्टल वुमेन, नॉर्थ ईस्ट जोन शूटिंग मिक्स, नार्थ ईस्ट जोन शूटिंग मिक्स, नार्थ ईस्ट जोन आर्चरी रिकर्व मेन, नार्थ ईस्ट जोन आर्चरी रिकर्व वुमन, नार्थ ईस्ट जोन आर्चरी कंपाउंड मेन, नार्थ ईस्ट जोन आर्चरी कंपाउंड वुमन, नार्थ ईस्ट जोन आर्चरी मिक्स, नार्थ ईस्ट जोन आर्चरी मिक्स, नार्थ जोन वॉलीबॉल मेन, ऑल इंडिया वॉलीबॉल मेन और ऑल इंडिया हॉकी मेन टूर्नामेंटों की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुवि को मेजबानी मिलना गर्व का विषय : डॉ. राजेश
खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने विश्वविद्यालय को मिली मेजबानी के लिए एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज नई दिल्ली के संयुक्त निदेशक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को टूर्नामेंटों की मेजबानी मिलना गर्व का विषय है। कुवि टूर्नामेंटों में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों, एथलीटों और दर्शकों के लिए एक यादगार और प्रतिस्पर्धी अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed