फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuvi moved from sixth to 15th position in Khelo India competition

Kurukshetra News: खेलो इंडिया प्रतियोगिता में छठे से 15वें पायदान पर पहुंचा कुवि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Kuvi moved from sixth to 15th position in Khelo India competition
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेलो इंडिया प्रतियोगिता में इस बार 15वें पायदान पर पहुंचा है जबकि पिछले साल हुई खेलो इंडिया प्रतियोगिता में छठे स्थान पर रहा था। जिसके चलते खेलो में कुवि का ग्राफ गिरा है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता 2023 का आयोजन 18 से 29 फरवरी तक असम और उत्तरी पूर्वी राज्यों में किया गया था।
विज्ञापन


कार्यवाहक खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि कुवि के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया 20 पदक हासिल किए थे। जिनमें चार स्वर्ण, आठ रजत और आठ कांस्य पदक शामिल है जबकि टीम शूटिंग में दो स्वर्ण और दो रजत पदक, भारोत्तोलन में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। वहीं मुक्केबाजी में दो रजत और दो कांस्य पदक प्राप्त किए जबकि एथलेटिक्स में एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


वहीं वॉलीबाल में कांस्य पदक, कुश्ती में रजत पदक, जूडो में स्वर्ण पदक और तलवारबाजी में कांस्य पदक हासिल किया। खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कुवि के 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। डॉ. सोबती ने बताया कि खेलो इंडिया में इस बार कुवि का परिणाम शानदार रहा। खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कुवि के खिलाड़ियों ने 20 पदक प्राप्त किए है, जिनमें चार स्वर्ण, आठ रजत और आठ कांस्य पदक है। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के चलते ही कुवि को 20 पदक हासिल हुए है। इस प्रतियोगिता में 130 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed