फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kusum first and Kanika second in poster making competition

Kurukshetra News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कुसुम प्रथम और कनिका द्वितीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kusum first and Kanika second in poster making competition
कुरुक्षेत्र। विजेता छात्राओं को सम्मानित करते निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा सहित अन्य सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में जेनेसिस क्लब और माइक्रो बायोलॉजी सोसाइटी की ओर से सूक्ष्म जीवों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन कुवि डीन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने किया।
विज्ञापन


माइक्रोबायोलॉजी संस्था के प्रमुख डॉ. प्रणय जैन ने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्रा कुसुम को 2100 रुपये देकर सम्मानित किया गया और दूसरे स्थान के लिए छात्रा कनिका को 1500 रुपये तथा तृतीय स्थान के लिए छात्रा अंबिका को 1100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में विषय विशेषज्ञ प्रो. अनीता दुआ ने विद्यार्थियों से पोस्टर में दी गई जानकारी को समाजहित से जोड़ते हुए प्रश्न पूछे जिनका विद्यार्थियों ने बखूबी उत्तर दिया।
विज्ञापन

निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने कहा कि पारिस्थितिकी संतुलन में सूक्ष्म जीवों का अहम योगदान है। सूक्ष्म जीवों की जैव रासायनिक चक्रों में विशेष भागीदारी होती है। ये मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाकर पौधों की वृद्धि में भी सहायता करते हैं। इसके साथ ही जैव विविधता को बनाए रखने में भी इनका अहम योगदान होता है। कृषि क्षेत्र में बायो पेस्टीसाइड, उद्योगों में बायोफ्यूल वैक्सीन बनाने व ड्रग बनाने में इनकी विशेष उपयोगिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी समाज की समस्याओं का अध्ययन कर अपनी शोध की गतिविधियों एवं रचनात्मकता में वृद्धि कर सकते हैं। इस मौके पर जेनेसिस क्लब की प्रभारी डॉ. सुनीता खटक, सह-प्रभारी अर्चित शर्मा, डॉ. दीपक मलिक, डॉ. अनीता ग्रेवाल, डॉ. अमिता मित्तल, डॉ. राजेश दहिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed