फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kushal, Jayshikha and Sameer of Kuvi won the national moot court competition.

Kurukshetra News: नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में कुवि के कुशाल, जयशिखा और समीर ने लहराया परचम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Kushal, Jayshikha and Sameer of Kuvi won the national moot court competition.
कुरुक्षेत्र। विजेता विद्या​र्थियों को प्रोत्साहित करती हुई निदेशक प्रो. सुशीला चौहान सहित अन्य
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि संस्थान के विद्यार्थियों ने बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी रोहतक द्वारा आयोजित नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में जीत का परचम लहराकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इसमें छात्र कुशाल, जयशिखा और समीर की टीम ने भाग लिया, जिसमें रनरअप ट्राफी हासिल की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि के लिए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन


संस्थान में पहुंचने पर निदेशक प्रो. सुशीला देवी चौहान ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता विद्यार्थियों में तर्क वितर्क की कला को बढ़ाती है साथ ही विद्यार्थियों में बोलने की कला और शोध कार्य विकसित करती है, जोकि लॉ प्रोफेशन के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने विभिन्न स्तर को पार कर कई टीमों को पछाड़ते हुए यह स्थान प्राप्त किया है। संस्थान के उपनिदेशक व मूट कोर्ट कमेटी कन्वीनर डॉ. रमेश सिरोही ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रशंसा और उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर डॉ. मोनिका, डॉ. मनजिंदर, डॉ. तृप्ति, डॉ. जय किशन भारद्वाज, डॉ. नीरज सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed