फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU's women's boxing team won the runner up trophy in Khelo India.

Kurukshetra News: केयू की महिला बॉक्सिंग टीम ने खेलो इंडिया में हासिल की रनर अप ट्रॉफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
KU's women's boxing team won the runner up trophy in Khelo India.
कुरुक्षेत्र। केयू की महिला बॉक्सिंग टीम ने खेलों इंडिया गेम्स में एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीतकर रनर अप ट्रॉफी अपने नाम कर ली हैैं। खेलो इंडिया के अंतर्गत महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में 25 मई से तीन जून तक किया गया था, जिसमें केयू की टीम ने भाग लिया था।
विज्ञापन

महिला बॉक्सिग में 57 किलोभार वर्ग में विंका ने गोल्ड, 70 किलो वर्ग में में लाशु यादव ने सिल्वर, 75 किलो वर्ग में राज साहिबा ने सिल्वर और 81 किलो वर्ग में मनप्रीत ने ब्रांज मेडल जीतकर अपनी टीम को दूसरा स्थान दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। इस शानदार जीत के लिए केयू परिसर में जहां खुशी का माहौल है, वहीं केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने भी इस शानदार जीत के लिए महिला खिलाड़ियों और खेल विभाग के सभी अधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन

केयू लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि केयू महिला बॉक्सिंग टीम में कुल पांच मुक्केबाजों ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें से चार मुक्केबाज मेडल जीतने में कामयाब रहीं। उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग देश का लोकप्रिय ख़ेल है, इसके कारण देश भर की यूनिवर्सिटीं में केयू की बॉक्सिंग टीम की अपनी एक अलग पहचान है। उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद के मार्गदर्शन में पिछले आठ सालों में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के खिलाड़ी 33 गोल्ड 31 सिल्वर और 34 मेडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed