फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU's Prof. Honored with Shuchismita Pandit Jasraj Award

Kurukshetra News: केयू की प्रो. शुचिस्मिता पंडित जसराज अवार्ड से सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
KU's Prof. Honored with Shuchismita Pandit Jasraj Award
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण अधिष्ठाता तथा संगीत एवं नृत्य विभाग की प्रो. शुचिस्मिता को पंडित जसराज अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 23 जुलाई को करनाल के मंगल सेन ऑडिटोरियम हाॅल में 23वीं रफी नाइट कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
विज्ञापन

यह अवार्ड अब तक केवल दो ही विद्वानों को प्रदान किया गया है, जिसमें केयू की प्रो. शुचिस्मिता के साथ पटियाला विश्वविद्यालय के प्रो. यशपाल शर्मा शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन वॉयस ऑफ इंडिया, नवचेतना मंच, कला परिषद और प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। इस समारोह में मोहम्मद रफी के पुत्र शाहिद रफी और उशा थिमोनी मुम्बई से विशेष रूप से उपस्थित रहे। अवार्ड समारोह में करनाल के सांसद संजय भाटिया, विधायक हरविंद्र कल्याण, पदमश्री एमएल मदन, एंटी करप्शन फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed