फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU's golden history in sports: Prof. Sachdeva

खेलों में केयू का रहा स्वर्णिम इतिहास : प्रो. सचदेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 03:08 AM IST
विज्ञापन
KU's golden history in sports: Prof. Sachdeva
कुरुक्षेत्र।केयू में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान स
कुरुक्षेत्र। केयू के खेल मैदान में केयू स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 2022-23 रोहिंटन बारिया ट्रॉफी वीरवार को शुरू हुई। इसका शुुुुभारंभ केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में केयू का स्वर्णिम इतिहास रहा है। हाल ही में प्रसिद्ध माका ट्रॉफी में केयू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान तथा खेलो इंडिया में सातवां स्थान प्राप्त कर खेलों के क्षेत्र में अपनी विशिष्टता का परिचय दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में चार जोन से आई कुल 16 टीमों के क्रिकेट खिलाड़ियों, कोच व मैनेजर भाग ले रहे हैं और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता रोहिंटन बारिया ट्रॉफी 2022-23 में 16 टीमें प्रतिभागिता कर रही है, जबकि इससे पहले कुल आठ टीमें ही इसमें भाग लेती थी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिला खिलाड़ियों के लिए भी यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। साथ ही जिस प्रकार अंतरराष्ट्रीय टीम बाहर जाकर खेलती है, उसी प्रकार भविष्य में क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी बाहर जाकर खेलेंगे तथा दूसरी टीमें भी यहां पर आएंगी। इसके पश्चात उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कुशलता, अच्छी खेल भावना एवं एकाग्रता के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, केयू स्पोर्ट्स काउंसिल के प्रेसिडेंट डॉ. सुभाष तंवर, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. किरन अंगरा तथा खेल निदेशक एवं केयू खेल सचिव डॉ. राजेश सोबती ने चारों जोन से आई विभिन्न विश्वविद्यालयों की 16 टीमों की मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके पश्चात केेयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने खेलों को विधिवत रूप से शुरू करने की घोषणा करते हुए खेल भावना की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के संयुक्त सचिव युवा मामले एवं खेल डॉ. बलजीत सिंह सेखों ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और कहा कि खिलाड़ियों को खेलों से अच्छा अनुभव तो प्राप्त होता ही है साथ ही काफी कुछ सीखने को भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सोमनाथ ने विज्जी ट्रॉफी की विजेता नॉर्थ जोन की टीम के सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। केयू स्पोर्ट्स कौंसिल के प्रेसिडेंट डॉ. सुभाष तंवर ने कहा कि केयू पहली बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता में रोहिंटन बारिया ट्रॉफी 2022-23 का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि केयू में आयोजित होने वाली सभी खेल प्रतियोगिता निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई है, जो कि इसके सफल संचालन का प्रमाण है। केयू के खेल निदेशक एवं केयू खेल परिषद के सचिव डॉ. राजेश सोबती ने कहा कि यह खेल प्रतियोगिता 20 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच खेली जाएगी, जिसमें चारों जोन की कुल 16 टीमों के खिलाड़ी अपने खेल का उम्दा प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शुचिस्मिता, प्रो. मंजुला चौधरी, लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. बृजेश साहनी, डॉ. डीएस राणा, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. रोहताश, डॉ. संजय कौशिक, डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. एमके मौदगिल, डॉ. अंजु, डॉ. पल्लवी, कोच पवन कुमार, डॉ. राजीव राणा, कोच राजेश, राजेश मैहला, डॉ. आबिद अली सहित अन्य मौजूद रहे।



टॉस उछालकर किया शुभारंभ, पहले ही मैच में जीता केयू
केयू ने प्रतियोगिता के पहले मैच में रीवा यूनिवर्सिटी, कर्नाटक को हराकर शानदार शुरुआत की। केयू के खेल मैदान में वीरवार को आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता रोहिंटन बारिया ट्रॉफी 2022-23 के केयू एवं रीवा विश्वविद्यालय के मैच की शुरुआत केयू कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सिक्का उछाल कर टॉस करवाया, जिसमें टॉस जीतकर केयू ने पहले बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम को 20 ओवर में 193 रन का लक्ष्य दिया। वहीं रीवा विश्वविद्यालय, कर्नाटक लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकेट खोकर केवल 155 रन ही बना सकी। केयू की ओर से पार्थ ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 11 चौके तथा एक छक्का लगाकर 84 रन बनाए। वहीं सिमरन ने 47 गेंदों में आठ चौके तथा तीन छक्के लगाकर 72 रन का अहम योगदान दिया। केयू की ओर से प्रिंस ने शानदार बॉलिंग करते हुए तीन विकेट तथा प्रिंस व हर्ष ने दो-दो विकेट लिए।

कुरुक्षेत्र।केयू में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान स

कुरुक्षेत्र।केयू में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान स

कुरुक्षेत्र।केयू में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान स

कुरुक्षेत्र।केयू में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed