फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra youth dies in road accident in America

हरियाणा के युवक की अमेरिका में मौत: दोस्त की कार में सवार था कृष्ण, ट्रक ने मारी टक्कर, कर्ज लेकर विदेश गया था

Mon, 03 Feb 2025 05:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 03 Feb 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
Kurukshetra youth dies in road accident in America
कृष्ण कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद के युवक की अमेरिका में दर्दनाक मौत हुई है। गांव ठसका मीरांजी से अमेरिका गए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिससे परिवार व गांव में मातम पसर गया। मृतक कृष्ण करीब छह माह पहले ही अमेरिका पहुंचा था। अब परिजन उसका शव वतन लाए जाने की गुहार लगा रहे हैं।

विज्ञापन


मोहित सैनी ने बताया कि उसका चचेरा भाई 31 वर्षीय कृष्ण कुमार करीब आठ महीने पहले कनाडा गया था।  दो महीने रुकने के बाद अमेरिका चला गया था और फिलहाल वह पेंसिल्वेनिया शहर में रह रहा था। इस शहर के नजदीक ही कृष्ण की बुआ का बेटा और जीजा भी रहते हैं। उन्होंने ही कृष्ण को अपने पास बुलाया था। वह रेस्टोरेंट में कुकिंग का काम करता था। 28 जनवरी को कृष्ण अपना काम खत्म कर दोस्त के साथ गाड़ी में घर लौट रहा था। इस दौरान उनकी गाड़ी की एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई, जिसमें कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिवार को इस घटना की जानकारी अगले दिन 29 जनवरी मिली। 
विज्ञापन


परिवार के सदस्य कृष्ण कुमार के शव को भारत लाने के लिए सरकार व प्रशासन से मदद गुहार लगा रहे हैं, ताकि बेटे का अंतिम संस्कार गांव में किया जा सके। उन्होंने समाजसेवी संगठनों से भी मदद की अपील की है। अमेरिका से कृष्ण के रिश्तेदार शव भारत भेजने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का था इकलौता सहारा        
परिजनों बताया कि कृष्ण कुमार कर्ज लेकर कनाडा गया था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था और परिवार में अकेला कमाने वाला था। कृष्ण के पिता हरि सिंह अधरंग से पीड़ित हैं। करीब 12 साल पहले पीपली की रहने वाली सुनीता के साथ कृष्ण कुमार की शादी हुई थी। कृष्ण कुमार के दो बेटे हैं, जिनमें 10 साल का प्रतीक और तीन साल का हर्षित है। कृष्ण की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 


गांव की ही सिमरन की हुई थी कनाडा में हत्या 
इसी गांव की करीब 23 वर्षीय सिमरन की कनाडा में कुछ दिनों पहले ही हत्या कर दी गई थी। उसका शव भी यहां नहीं लाया जा सका था और परिजनों ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये ही बेटी का अंतिम संस्कार किया था। अभी गांव के लोग इस घटना को भूले भी नहीं थे कि अब यह दूसरी घटना हो गई, जिससे पूरा गांव स्तब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed