फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra won the match by defeating Sonipat 4-0

कुरुक्षेत्र ने सोनीपत को 4-0 से हराकर जीता मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra won the match by defeating Sonipat 4-0
गुरुकुल के खेल प्रांगण में चल रही राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में वीरवार को तीनों वर्गों के क्वार्टर और लड़कियों के अंडर-17 आयु वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। इस वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबले जीत कर भिवानी व हिसार की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह भट्टी ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को तीनों वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। लड़कों के अंडर-17 वर्ग में देर शाम तक दो ही क्वार्टर फाइनल मैच संपन्न हुए थे। पहले मुकाबले में फतेहाबाद की टीम ने करनाल को 3-0 से हराया और कुरुक्षेत्र की टीम ने सोनीपत को 4-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लड़कियों के सेमीफाइनल मुकाबले में भिवानी की टीम ने जींद को 2-0 और हिसार की टीम ने रोहतक को कड़े मुकाबले में 1-0 से शिकस्त दी। सहायक शिक्षा अधिकारी श्रीपाल बंसल ने बताया कि लड़कों की अंडर 14 आयु वर्ग स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सिरसा की टीम ने सोनीपत को 3-0 और हिसार की टीम ने पानीपत को भी 3-0 से गोल से हराया। इसी वर्ग के क्वार्टर फाइनल में कुरुक्षेत्र की टीम ने भिवानी को 4-0 गोल से और कैथल की टीम ने अंबाला को 1-0 गोल से हराया। एईईओ राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सुब्रतो कप प्रतियोगिता के तहत अंडर 14 आयु वर्ग में लड़कों और अंडर 17 आयु वर्ग में लड़कियों और लड़कों की जिलास्तरीय टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में लगभग 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट है। इस मौके पर राधेश्याम, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान जसवीर, सचिव राजेश, क्रीड़ा भारती जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, रामदयाल, बलिंद्र सिंह, राजेश चौहान, सुरेंद्र मेहरा, बलराम शर्मा, राजेंद्र सिंह व संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed