फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra Weather, Changes in weather continue, Cold will increase due to falling mercury again

Kurukshetra Weather: मौसम में बदलाव जारी; फिर से पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड, गेहूं की फसल को मिलेगा फायदा

Wed, 21 Feb 2024 12:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 21 Feb 2024 12:24 PM IST
सार

हरियाणा में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है, जिसके चलते फिर से ठंड दस्तक दे रही हैं और आने वाले दिनों में पारा फिर से गिरेगा, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा।

विज्ञापन
Kurukshetra Weather, Changes in weather continue, Cold will increase due to falling mercury again
मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र में पिछले चार दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिसके चलते जहां आसमान में बादल छा रहे थे तो वहीं तेज हवाओं का सामना भी लोगों को करना पड़ रहा था। जबकि बुधवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। अल सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, दृश्यता मात्र 10 से 15 मीटर के करीब रही, जिससे सड़कों पर वाहन भी रेंगते दिखाई दिए। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी होने के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का असर फिर दे दिखाई देने लगा है, जिसके कारण जहां ठंड फिर से दस्तक दे रही हैं तो वहीं कोहरा भी फिर से छाने लगा है। हालांकि  सोमवार रात को जिले भर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी, जिससे मौसम में ठंडक फिर से घुली थी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर फिर से दिखाई देगा बुधवार को न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान में बादल छाए रहने के चलते धूप खिलने के आसार भी कम ही हैं।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है, जिसके चलते फिर से ठंड दस्तक दे रही हैं और आने वाले दिनों में पारा फिर से गिरेगा, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा। गेहूं की फसल के लिए कम तापमान रहना फायदेमंद रहेगा। पिछले  दिनों जिले भर में हल्की बारिश होने से गेहूं की फसलों को फायदा मिला है और जबकि तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसलों को नुकसान भी हुआ है, जिससे कई जगहों पर गेहूं की फसलें गिर गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे यह रहेगा तापमान (नोट तापमान सेल्सियस डिग्री में)
वीरवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री ओर न्यूनतम सात डिग्री 
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री
शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री
रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम दस डिग्री
सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री
मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed