फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra via Pehova Punjab lost contact

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र से वाया पिहोवा पंजाब का संपर्क टूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra via Pehova Punjab lost contact
पिहोवा। एसडीएम सोनू राम।
पिहोवा। कई दिनों तक हुई भारी बारिश व नदियों एवं नहरों के टूटने से बने बाढ़ जैसे हालात के चलते कुरुक्षेत्र का वाया पंजाब से वाया पिहोवा संपर्क टूट गया है। यहां राजकीय राजमार्ग पर तीन से चार फीट पानी भर जाने से प्रशासन को वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है कि जब तक सड़क से पानी उतर नहीं जाता, तब तक यह मार्ग बंद रहेगा।
विज्ञापन

एसडीएम सोनू राम के मुताबिक मंगलवार को टांगरी पुल में दरार आने के कारण पिहोवा-पटियाला मार्ग पर पानी भर गया है, जिसके कारण आवाजाही में बाधा आ गई है। जान-माल की हानि से बचने के लिए इसे बंद करवा दिया गया है। आमजन के लिए आने-जाने का रास्ता वाया चीका रोड निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि उपमंडल पिहोवा में प्रशासन आसपास के सभी गांवों में सहायता के लिए दिन-रात कार्य कर रहा है। जहां कहीं भी गांवों में लोगों को समस्या आ रही है, वहां तुरंत प्रभाव से अधिकारी व कर्मचारी पहुंचकर लोगों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले इलाकों के लिए टीमों का गठन किया है तथा अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed