{"_id":"644449ad4979093e3e0ac0f6","slug":"kurukshetra-universitys-female-shooter-dominated-the-all-india-inter-university-kurukshetra-news-c-18-1-99549-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ऑल इंडिया अंतर यूनिवर्सिटी में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की महिला निशानेबाज छाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ऑल इंडिया अंतर यूनिवर्सिटी में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की महिला निशानेबाज छाई
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।ऑल इंडिया अंतर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेती महिला खिलाड़ी। (फाइल फोटो)
कुरुक्षेत्र। स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी में हाल ही में हुए ऑल इंडिया अंतर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की महिला शूटिंग राइफल टीम ने ब्रांज मेडल जीतकर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है। इस जीत से यूनिवर्सिटी में खुशी की लहर दौड़ गई।
राइफल शूटिंग टीम में यूनिवर्सिटी की तीन खिलाड़ी यामिनी (417.8), श्रुति (417.8) और जसनीत (412.6) ने बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया और कड़ी प्रतियोगिता में अपनी मेहनत को सिद्ध किया।
टीम कोच कैप्टन आरएस ढाका ने बताया की इस बार प्रतियोगिता का स्तर बहुत उच्च था किंतु विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों ने पूरे फोकस और समर्पण के साथ ये मुकाम हासिल किया ।
विज्ञापन
खेल निर्देशक डॉ राजेश सोबती ने बताया की यूनिवर्सिटी के 14 निशानेबाज जैसमिनी, श्रुति, जसनीत,उर्वशी,राइसिंह, अमनरावल, पार्थगुजर, दीपक,अंकितऔर युवराज खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स जो 25 मई से होने जा रहे हैं,में भाग लेने के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। खेल विभाग की तरफ से भी उनके लिए खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स से पहले 21 दिन के कोचिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यूनिवर्सिटी शूटिंग की टीमें हर बार मेडल्स जीतती हैं फिर चाहे ऑल इंडिया प्रतियोगिताएं हो या फिर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स हो या फिर अन्य नेशनल और इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिताएं हो। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा और कुलसचिव प्रो संजीव शर्मा ने पूरी टीम को को बधाई दी।