फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra University won overall trophy in Fine Arts

Kurukshetra News: ललित कला में कुरुक्षेत्र विवि ने हासिल की ओवरऑल ट्रॉफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra University won overall trophy in Fine Arts
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा डीएवी पीजी कॉलेज करनाल में आयोजित 44वें अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुवि के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया और ललित कला में ओवर ऑल ट्रॉफी हासिल की। टीम इंचार्ज डॉ. हरविंद्र सिंह लौंगोवाल व डॉ. मिनाक्षी सुहाग ने बताया कि विवि की विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और समूह गायन हरियाणवी, समूह गायन जनरल, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, समूह नृत्य हरियाणवी, शास्त्रीय गायन एकल, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर निर्माण, शास्त्रीय वाद्य एकल, शास्त्रीय वाद्य एकल (गैर परकशन), क्ले मॉडलिंग, कोलाज निर्माण, पश्चिमी गायन एकल, लोक गायन जनरल में प्रथम तथा लोक नृत्य हरियाणवी, भारतीय ऑर्केस्ट्रा, हरियाणवी सांग, वाद विवाद, पश्चिमी समूह गीत, एकल नृत्य हरयाणवी, लोक गायन हरयाणवी, रंगोली सहित मेंहदी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि युवा महोत्सव का लक्ष्य सांस्कृतिक परंपराओं को जनमानस तक पहुंचाना है। हरियाणा की लोक सांस्कृतिक परंपरा विश्वभर में प्रसिद्ध है तथा हमें अपनी हरियाणवी बोली, सांस्कृतिक वेशभूषा तथा संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनिल वशिष्ठ, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, प्रो. रामविरंजन, प्रो. शुचिस्मिता, डॉ. आरती श्योकंद, डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. हरविन्द्र सिंह लौंगोवाल, डॉ. मीनाक्षी सुहाग, डॉ. वीर विकास, परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed