फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra University (UTD) will conduct entrance exams for undergraduate courses on June 22 and 23.

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय यूटीडी के स्नातक कोर्सों की प्रवेश परीक्षाएं 22 व 23 जून को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra University (UTD) will conduct entrance exams for undergraduate courses on June 22 and 23.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने यूटीडी के स्नातक और इंटीग्रेटेड प्रोग्रामों की प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए, एमबीए इंटीग्रेटेड और बीएफए पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 22 और 23 जून को आयोजित होंगी।
विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार बीए एलएलबी (ऑनर्स) पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा 22 जून को सुबह 11 बजे होगी। इसी दिन एमबीए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रैक्टिस ओरिएंटेड प्रोग्राम और बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (ऑनर्स) बीबीए का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट दोपहर तीन बजे आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए) की प्रवेश परीक्षा 23 जून को सुबह 11 बजे होगी और मेमोरी ड्रॉइंग प्रैक्टिकल दोपहर दो बजे आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 22 जून को आयोजित परीक्षाओं की उत्तर कुंजी शाम पांच बजे जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी 23 जून शाम पांच बजे तक आपत्तियां भेज सकेंगे। इन परीक्षाओं का परिणाम 24 जून को घोषित किया जाएगा। वहीं बीएफए प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी 23 जून शाम पांच बजे जारी होगी। इसके लिए 24 जून शाम पांच बजे तक आपत्तियां मांगी गई हैं। बीएफए का परिणाम 25 जून को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तारीख को होंगी इन कोर्सों की प्रवेश परीक्षाएं

- बीए एलएलबी (ऑनर्स) 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम।
परीक्षा तिथि : 22 जून 2026
समय : सुबह 11:00 बजे

- एमबीए 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रैक्टिस ओरिएंटेड प्रोग्राम व बीबीए (ऑनर्स)
कॉमन एंट्रेंस टेस्ट।
परीक्षा तिथि : 22 जून 2026
समय : दोपहर 3:00 बजे

- बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए)
परीक्षा तिथि : 23 जून 2026
समय : सुबह 11:00 बजे

- मेमोरी ड्रॉइंग (प्रैक्टिकल)
परीक्षा तिथि : 23 जून 2026
समय : दोपहर 2:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed