{"_id":"6523a03921e05441f5093b7a","slug":"kurukshetra-university-students-took-to-the-streets-in-kurukshetra-gheraoed-examination-branch-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: सड़कों पर उतरे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, परीक्षा शाखा का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: सड़कों पर उतरे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, परीक्षा शाखा का घेराव
Mon, 09 Oct 2023 12:09 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:09 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सुबह ही छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में अपनी कक्षाएं छोड़कर एकजुट हो गए और रोष मार्च निकालते हुए परीक्षा शाखा पर पहुंचे, जहां जमकर रोष जताया जा रहा है। उनका कहना है कि परीक्षा शाखा रिव्यूवेशन को लेकर समय पर परिणाम नहीं दे रही, जिससे उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं सोमवार सुबह ही सड़कों पर उतर आए और परीक्षा शाखा का घेराव कर धरने पर बैठ गए। छात्रों के गुस्से को देख विश्वविद्यालय सुरक्षा कर्मी के साथ-साथ पुलिस बल भी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
सुबह ही छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में अपनी कक्षाएं छोड़कर एकजुट हो गए और रोष मार्च निकालते हुए परीक्षा शाखा पर पहुंचे, जहां जमकर रोष जताया जा रहा है। उनका कहना है कि परीक्षा शाखा रिव्यूवेशन को लेकर समय पर परिणाम नहीं दे रही, जिससे उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ता है। उन्होंने 15 से 20 दिन में यह परिणाम जारी किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
यहीं नहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने रि अपीयर व रिव्यल्यूवेश फीस में बढ़ौतरी की है, जो उनके साथ अन्याय है। यह वापस ली जानी चाहिए। उनका कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले भी वे रोष प्रदर्शन कर ज्ञापन देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया। ऐसे में छात्र-छात्राओं में रोष गहराता जा रहा है और विश्वविद्यालय प्रशासन को उनकी मांगें पूरी करनी ही होंगी।
विज्ञापन