{"_id":"684b3bf68750a57d3d090232","slug":"kurukshetra-university-postponed-the-examinations-scheduled-for-21st-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-137175-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 21 को होने वाली परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 21 को होने वाली परीक्षाएं स्थगित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाली सभी कक्षाएं व पाठ्यक्रम (आईटीईपी द्वितीय सेमेस्टर को छोड़कर) की परीक्षाएं अब आठ जुलाई को आयोजित की जाएंगी तथा परीक्षाओं का समय पूर्व अधिसूचित समय के अनुसार ही रहेगा।
21 जून को आईटीईपी द्वितीय सेमेस्टर की होने वाली परीक्षा 21 जुलाई को पूर्व अधिसूचित समयानुसार ही आयोजित की जाएगी।
डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कारण ऑनलाइन दाखिले के लिए 21 व 22 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं। स्थगित की गई प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।