फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   kurukshetra university not follow covid-19 gudelilne

कोविड-19 की गाइडलाइन केयू परिसर में बेअसर, अब तक 14 हो चुके संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
kurukshetra university not follow covid-19 gudelilne
नरेंद्र शर्मा
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में बेकाबू होते कोरोन संक्रमण ने जिला प्रशासन ही नहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भी सांसें फूल रही हैं। आए दिन बढ़ते संक्रमण के बीच चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी खुद जोखिम पाकर कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं। मरीजों की देखरेख और उपचार करते-करते कई डॉक्टर और स्टाफ खुद वायरस की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी कहें या कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की लापरवाही उन पर ही नहीं उनके संपर्क में आने वालों पर भारी पड़ रही है, लेकिन कोविड-19 की गाइडलाइन को सख्ती से केयू परिसर में क्यों नहीं लागू किया जा रहा यह चिंताजनक है।
केयू के थर्ड गेट से ही कर्मचारियों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों की आवाजाही हो रही है, लेकिन यहां भी लापरवाही बरती जा रही है। यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों के पास थर्मल स्कैनिंग मशीन तो उपलब्ध है, लेकिन किसी की थर्मल स्कैनिंग करने की जहमत नहीं उठाते। इसके अलावा परीक्षा शाखाओं की बात करें तो वहां अपने-अपने कार्यालयों में ड्यूटी दे रहे कर्मचारी और अधिकारी बिना मास्क बैठे हुए नजर आए। अधिकतर कर्मचारियों के पास मास्क तो उपलब्ध था, लेकिन मास्क का इस्तेमाल कैसे होगा? इसकी शायद ऐसा कोई इंसान नहीं होगा, जिनको इसकी जानकारी न हो, लेकिन यहां मास्क पहनने में भी लापरवाही बरती जा रही है। ऐसी खामियों के बीच बताओ कैसे कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है? जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में करीब 14 अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, लेकिन केयू प्रशासन इसके बावजूद भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

प्रशासन आदेश करें, परिसर में बिना मास्क होंगे चालान : सीएसओ
मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. चांद राम जिलोवा का कहना है कि थर्ड गेट पर थर्मल स्कैनिंग हो रही है। अगर थर्मल स्कैनिंग में सुरक्षाकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं तो सख्ती बरती जाएगी। इसके अलावा केयू प्रशासन यदि विवि परिसर में मास्क न पहनने वाले कर्मचारी, विद्यार्थी और अन्य व्यक्ति पर जुर्माना करने के आदेश जारी करता है तो पुलिस की मदद से कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे मामला : प्रवक्ता
केयू प्रवक्ता डॉ. दीपक राय का कहना है कि अगर परीक्षा शाखा सहित अन्य स्थानों पर कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है तो प्रशासन के संज्ञान में लाया जाएगा और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा कि वे मास्क का इस्तेमाल करें और बार-बार सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वाले पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में मास्क पहनकर ही पहुंचे। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए और कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आमजन को सार्वजनिक स्थानों और घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना बहुत जरूरी है और मास्क न पहनने पर सरकार के निर्देशानुसार 500 रुपये का जुर्माना लगाने का भी प्रावधान रखा गया है, अगर जुर्माना नहीं भरा गया तो आदेशों की उल्लंघना करने पर आईपीसी की धारा 188 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संदर्भ में सभी अधिकारी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed