{"_id":"68e9652feeb5b8b9a3001fb6","slug":"kurukshetra-university-auditorium-to-be-modernized-with-an-investment-of-rs-2-crore-led-wall-and-two-large-screens-to-be-installed-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-143651-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम का दो करोड़ से होगा आधुनिकीकरण, लगेंगी एलईडी वॉल और दो बड़ी स्क्रीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम का दो करोड़ से होगा आधुनिकीकरण, लगेंगी एलईडी वॉल और दो बड़ी स्क्रीन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि का श्रीकृष्ण द्वार।
- फोटो : कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन में भेड़िया के हमले में घायल अनीता का इलाज करते चिकित्सक।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक बैठक बुधवार को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में फैकल्टी लॉज में हुई। बैठक में सत्र 2025-26 के लिए विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों के लिए करीब छह करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से मंजूर किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने विश्वविद्यालय में शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की।
विश्वविद्यालय में अब तीज, बैसाखी, दिवाली जैसे भारतीय त्योहारों को सामूहिक रूप से मनाने की परंपरा को और मजबूत किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, लोक परंपरा और सामाजिक मूल्यों से जोड़ा जाएगा। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें अत्याधुनिक एलईडी वॉल और दो बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी, ताकि कार्यक्रमों की गुणवत्ता और प्रस्तुति और भी बेहतर हो सके।
कुलपति प्रो. सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय केवल उच्च शिक्षा का केंद्र नहीं है बल्कि यह भारतीय संस्कृति, कला और मूल्यों को जीवन में उतारने का भी माध्यम है। विश्वविद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को न सिर्फ शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाना है बल्कि उन्हें सांस्कृतिक, मानसिक और नैतिक रूप से भी सशक्त बनाना है। सांस्कृतिक परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि परिषद विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास में प्रयासरत है।
विज्ञापन
टैलेंट शो में जोड़ी जाएंगी नई विधाएं, प्राइज मनी हुई दोगुनी
बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के वार्षिक टैलेंट शो में नई विधाओं को जोड़ा जाएगा ताकि विद्यार्थियों की प्रतिभा को और अधिक मंच मिल सके। इसके साथ ही टैलेंट शो की प्राइज मनी को दोगुना करने की भी घोषणा की गई है। परिषद ने माना कि इस तरह के प्रयासों से छात्रों में प्रतिस्पर्धा और रचनात्मकता दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास पर जोर
बैठक में छात्रों के मानसिक और भावनात्मक सशक्तीकरण के लिए विशेष प्रावधान किए गए। इसके तहत विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल स्पीकर, धार्मिक एवं समाजसेवी व्यक्तित्वों को आमंत्रित किया जाएगा जो विशेष व्याख्यान देंगे। साथ ही मेंटल हेल्थ, ट्रेकिंग और ट्रिप्स जैसी गतिविधियों के लिए भी अलग से बजट रखा गया है, ताकि छात्र जीवन में संतुलन और सकारात्मकता बनी रहे।

कुरुक्षेत्र। कुवि का श्रीकृष्ण द्वार।- फोटो : कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन में भेड़िया के हमले में घायल अनीता का इलाज करते चिकित्सक।