{"_id":"64f4a54308cfefe82003258e","slug":"kurukshetra-truck-and-trolley-caught-fire-after-collision-trolley-driver-burnt-to-death-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: टक्कर के बाद ट्रक और ट्राले में लगी आग, ट्राला चालक की जलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: टक्कर के बाद ट्रक और ट्राले में लगी आग, ट्राला चालक की जलने से मौत
Sun, 03 Sep 2023 08:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 03 Sep 2023 08:54 PM IST
सार
पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
वाहन में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नेशनल हाईवे 152 पर चम्मू कलां के नजदीक ट्रक और ट्राले की भिड़ंत के बाद ट्राले में आग लग गई। इस हादसे में ट्राला चालक की जलने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नरेंद्र 34 निवासी कसाना जिला कैथल के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस में दर्ज शिकायत में रमन निवासी संढील जिला जींद ने बताया कि उसका दोस्त नरेंद्र एक ट्रांसपोर्ट पर ट्राले पर ड्राइवरी करता था। शनिवार को वह दोनों अपने-अपने ट्राले में कार को लुधियाना में उतारने के बाद गुरुग्राम जा रहे थे। उसके आगे ट्राला लेकर नरेंद्र चल रहा था।
विज्ञापन
जैसे वह लोग चम्मू कलां बस अड्डे से पहले ईस्माइलाबाद में पहुंचे तो सड़क के बीच में एक ट्रक खड़ा था। ट्रक चालक ने ट्रक के डिप्पर और इंडिकेटर नहीं चला रखे थे। इसके चलते नरेंद्र का ट्राला उस ट्रक से टकरा गया, जिससे दोनों में आग लग गई।
विज्ञापन
टक्कर के कारण नरेंद्र ट्राले में ही फंस गया और जिंदा जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाकर नरेंद्र के शव को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।