{"_id":"666646c7a60a2c83a40f7844","slug":"kurukshetra-temperature-likely-to-cross-45-degrees-once-again-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-119315-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र का तापमान एक बार फिर 45 डिग्री के पार जाने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र का तापमान एक बार फिर 45 डिग्री के पार जाने की संभावना
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी. सिंह।
कुरुक्षेत्र। भले ही पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी व लू से हल्की राहत महसूस की जा रही है, लेकिन अभी गर्मी का दौर कम होने वाला नहीं है। नौपते की तर्ज पर ही अगले सप्ताह गर्मी और भी सताने वाली होगी। अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। सप्ताह भर तक भीषण गर्मी व लू का दौर जारी रहेगा। रविवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा तो न्यूनतम 27 डिग्री तक दर्ज किया गया। गर्मी की तपिश के साथ ही 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से लू भी चली, जिसके चलते अधिकतर लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर रहे तो इसका असर सार्वजनिक स्थलों पर भी दिखाई दिया। यहां सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल बेहद कम रही। अब इस सप्ताह भी भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना होगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से पूरे प्रदेशभर में भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई है।
20 साल का रिकाॅर्ड तोड़ चुकी गर्मी : डॉ. सीबी सिंह
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह का कहना है कि कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने भी संभावना जताई है कि इस सप्ताह में 45 से 46 डिग्री के पार तापमान जा सकता है। प्रदेश में गर्मी 20 साल से भी ज्यादा का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। प्री-मानसून आने तक तापमान 45 डिग्री पार जाने की संभावना है। पिछले दो दिनों में रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह भी अनुमान है कि प्रदेश में मानसून 28 जून से जुलाई के पहले सप्ताह तक दस्तक दे सकता है, लेकिन उससे पहले प्री-मानसून बरसात होगी। 20 जून के आसपास मौसम बदलने की संभावना है।
इस सप्ताह यह तापमान रहने का है अनुमान
दिन-- -- अधिकतम तापमान-- -- न्यूनतम तापमान
सोमवार-- 44 डिग्री सेल्सियस-- - 28 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार-- 45 डिग्री सेल्सियस-- - 28 डिग्री सेल्सियस
बुधवार-- 46 डिग्री सेल्सियस-- - 29 डिग्री सेल्सियस
वीरवार-- 46 डिग्री सेल्सियस-- - 31 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार-- 45 डिग्री सेल्सियस-- - 31 डिग्री सेल्सियस
शनिवार-- 46 डिग्री सेल्सियस-- - 21 डिग्री सेल्सियस
रविवार-- 46 डिग्री सेल्सियस-- - 31 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन
20 साल का रिकाॅर्ड तोड़ चुकी गर्मी : डॉ. सीबी सिंह
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह का कहना है कि कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने भी संभावना जताई है कि इस सप्ताह में 45 से 46 डिग्री के पार तापमान जा सकता है। प्रदेश में गर्मी 20 साल से भी ज्यादा का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। प्री-मानसून आने तक तापमान 45 डिग्री पार जाने की संभावना है। पिछले दो दिनों में रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह भी अनुमान है कि प्रदेश में मानसून 28 जून से जुलाई के पहले सप्ताह तक दस्तक दे सकता है, लेकिन उससे पहले प्री-मानसून बरसात होगी। 20 जून के आसपास मौसम बदलने की संभावना है।
विज्ञापन
इस सप्ताह यह तापमान रहने का है अनुमान
दिन
सोमवार
मंगलवार
बुधवार
वीरवार
शुक्रवार
शनिवार
रविवार

कुरुक्षेत्र। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी. सिंह।
विज्ञापन