फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra team won bronze medal in state level sub junior hockey competition

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की टीम ने जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra team won bronze medal in state level sub junior hockey competition
कुरुक्षेत्र। हॉकी हरियाणा की ओर से नरवाना में सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 23 जून के बीच किया गया, जिसमें कुरुक्षेत्र की टीम ने सोनीपत की टीम को 3-0 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर हॉकी के सेवानिवृत्त चीफ कोच गुरविंद्र सिंह ने खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशिक्षक सोहन लाल, नरेंद्र ठाकुर व साहिल को प्रोत्साहित किया और इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



हॉकी कुरुक्षेत्र के प्रधान विकासदीप संधू व सचिव गुरविंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कहा कि कुरुक्षेत्र हॉकी की सब जूनियर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यह टीम सेमिफाइनल में कैथल की टीम से हारी थी। इस हार के बाद टीम ने सोनीपत की टीम को शूटआउट समय में 3-0 से पराजित किया। हालांकि दोनों टीमें निर्धारित समय में एक-एक गोल से बराबर रहीं थी। इस प्रकार कुरुक्षेत्र की टीम को शूट आउट में 3-0 से जीत हासिल हुई।
विज्ञापन

हॉकी कोच सोहन लाल, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की टीम के खिलाड़ी अमितोज सिंह, सहजदीप सिंह संजय, आर्यन, ब्रिजेश प्रसाद, सुमित, विश्वजीत, वासू राणा, मोहित झुंझार, साहिल, निखिल, शुभंम, अनिकेत, आदित्य, खुश, दीपांशु राठी, गर्ग गिल, जश्न रमन खिलाड़ियों ने अलग-अलग मैचों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुरुक्षेत्र की टीम को कांस्य पदक जिताने का काम किया। टीम का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, प्रशिक्षक चांद राम, समाजसेवी बलराज ग्रेवाल, विनोद गर्ग, नरेश कुमार सहित अन्य खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed