Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government school timings changed; they now open at 9:30 AM.

सरकारी स्कूलों का बदला समय, अब सुबह 9:30 बजे से खुलने लगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Government school timings changed; they now open at 9:30 AM.
स्कूल में बैठे बच्चे।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। सर्दी के मौसम के मद्देनजर जिले के सरकारी स्कूलों में सोमवार से नई समय-सारिणी के अनुसार कक्षाएं लगनी शुरू हो गई हैं। सुबह के समय बढ़ती ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब एकल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 9:30 बजे शुरू हो रहे हैं और दोपहर 3:30 बजे तक संचालित हो रहे हैं।
इससे विद्यार्थियों को सुबह जल्दी ठंड में घर से निकलने की परेशानी से राहत मिली है। शीतकालीन समय-सारिणी 16 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगी। इसके बाद एक मार्च से 15 नवंबर तक ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी के अनुसार स्कूल संचालित होंगे। जिला शिक्षा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डीईओ सुधीर का कहना है कि हर वर्ष सर्दियों के मौसम में ये बदलाव किए जाते हैं। मौसम को देखते हुए विभाग की ओर से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

नई समय-सारिणी के तहत एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह 9:30 से 9:50 बजे तक प्रात:कालीन सभा हो रही है। पहला पीरियड 9:50 से 10:30 बजे, दूसरा 10:30 से 11:10 बजे, तीसरा 11:10 से 11:50 बजे और चौथा 11:50 से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है। पांचवां पीरियड 12:30 से 1:10 बजे तक चलता है। इसके बाद 1:10 से 1:30 बजे तक मध्याह्न अवकाश होता है। छठा पीरियड 1:30 से 2:10 बजे, सातवां 2:10 से 2:50 बजे और आठवां 2:50 से 3:30 बजे तक लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में भी नई समय-सारिणी के अनुसार कक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहली शिफ्ट सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed