{"_id":"6afb63bef1dd3c3ee704b7ff","slug":"aqi-dropped-but-there-was-no-relief-from-the-toxic-smog-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-164137-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एक्यूआई गिरा, लेकिन जहरीले धुएं से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एक्यूआई गिरा, लेकिन जहरीले धुएं से नहीं मिली राहत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नई सब्जी मंडी के मुख्य गेट पर कचरे में लगाई आग से उठता जहरीला धुआं। संवाद
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी की हवा में करीब 10 दिन बाद सुधार होने लगा है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 158 दर्ज किया गया, जबकि दिवाली के बाद लगातार पांच दिन तक यह 300 के करीब बना हुआ था। एक्यूआई में गिरावट से लोगों को प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है, लेकिन हवा अभी भी स्वास्थ्य के अनुकूल नहीं है। ऐसे में सांस और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों की परेशानी बरकरार है।
वायु गुणवत्ता में सुधार के बावजूद शहर और आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण फैलाने वाले कारकों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है। प्रशासन की ओर से पराली जलाने की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, वहीं दूसरी ओर कचरे को खुले में आग के हवाले किया जा रहा है। धर्मनगरी में दिनभर जगह-जगह से उठता जहरीला धुआं इस निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
-- -- -- -- --
मौसम साफ होने से एक्यूआई में गिरावट : डॉ. मुनीष
कृषि विशेषज्ञ डॉ. मुनीष वत्स ने बताया कि सोमवार को मौसम साफ रहने के कारण एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में भी वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण बढ़ने के पीछे पराली जलाने के अलावा औद्योगिक धुआं, वाहनों से निकलने वाला उत्सर्जन और निर्माण कार्य भी प्रमुख कारण हैं। हवा नहीं चलने से प्रदूषण के कण वातावरण में जमा रहते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
पराली जलाने पर 10 किसानों पर दर्ज हुए मामले
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. गिरिश नागपाल ने बताया कि जिले में पीआर धान की कटाई 100 प्रतिशत पूरी हो चुकी है और 98 प्रतिशत फसल अवशेषों का प्रबंधन किया जा चुका है। अब तक पराली जलाने के मामलों में 10 किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रिकॉर्ड में एंट्री की गई है। सोमवार को सेटेलाइट से फसल अवशेष जलाने की कोई सूचना नहीं मिली। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की टीम ने पिहोवा सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर पराली प्रबंधन के इंतजामों की समीक्षा भी की। वहीं, हरसेक से धान सीजन के दौरान जिले में आग लगने की 20 लोकेशन मिलीं। इनमें कई जगह आग नहीं मिली। गांव टाटका में लोकेशन मिलने पर पहुंची टीम को एक मृतक की चिता जलती हुई मिली।
-- -- -- -- -- --
कचरा जलाने पर भी हो सख्ती : वड़ैच
भाकियू नेता प्रिंस वड़ैच ने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए केवल पराली जलाने वालों पर कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है। खुले में कचरा जलाने वालों पर भी सख्ती जरूरी है। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
-- -- -- -- -- -
कचरा किसी भी हाल में जलाने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। हालांकि, अभी उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है।
- राजेश कुमार, ईओ नगर परिषद।