{"_id":"69e53d7bfd0c5e6a7f0ef705","slug":"kurukshetra-team-defeated-kaithal-9-7-in-the-polo-match-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-153544-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पोलो मैच में कुरुक्षेत्र की टीम ने कैथल को 9-7 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पोलो मैच में कुरुक्षेत्र की टीम ने कैथल को 9-7 से हराया
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पोलो मैच में गेंद को आगे बढ़ाकर गोल दागने का प्रयास करते सांसद नवीन जिंदल। स्वयं
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के सांवला पोलो ग्राउंड पर रविवार को दूसरी बार पोलो मैच खेला गया। कुरुक्षेत्र व कैथल की टीमों के बीच रोमांचक मैच हुआ। इसमें कुरुक्षेत्र की पोलो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैथल को 9-7 से पराजित किया। मैच में सांसद नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र टीम की कप्तानी करते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और छह गोल दागे। कैथल टीम की ओर से आरिफ खान ने तीन गोल कर बढ़त बनाने के काफी प्रयास किए। इस मैच में अन्य सभी खिलाड़ियों ने भी दम-खम दिखाया।
कुरुक्षेत्र टीम की ओर से नवीन जिंदल के साथ महेश शर्मा व कृष्णा इंकिया ने उत्कृष्ट खेल दिखाया, जबकि कैथल टीम में कप्तान प्रणव कपूर, अक्षय मलिक और आरिफ खान ने दमदार प्रयास किए। मैच के अंपायर की भूमिका सत्तार अली ने निभाई। मैच के समापन के बाद विजेता टीम को पोलो मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
अर्जेंटीना से लाई गई घोड़ी ल्यूमैनारिया बनी आकर्षण का केंद्र :
सांसद नवीन जिंदल ने मैच में अर्जेंटीना से लाई गई घोड़ी ल्यूमैनारिया से भी दर्शकों को परिचित कराकर उसकी विशेषताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि पोलो भारत की विश्व को दी गई एक ऐतिहासिक और गौरवशाली देन है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।