{"_id":"63eb46838e6fb858ed01e710","slug":"kurukshetra-teacher-made-objectionable-remarks-on-dr-bhimrao-ambedkar-students-protest-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: महिला शिक्षक ने डॉ. आम्बेडकर पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़के छात्रों ने घेरा कुलपति कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: महिला शिक्षक ने डॉ. आम्बेडकर पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़के छात्रों ने घेरा कुलपति कार्यालय
Tue, 14 Feb 2023 02:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 14 Feb 2023 02:00 PM IST
सार
डीएएसएफआई व अन्य संगठनों के बैनर तले एकजुट हुए छात्र -छात्राओं ने कुलपति कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया और नारेबाजी की। हालांकि केयू प्रशासन की ओर से प्रशासन ने उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन तीन घंटे से छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में धरने पर बैठे विद्यार्थी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की एक महिला शिक्षक द्वारा डॉ बीआर आम्बेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे छात्र-छात्राओं में रोष फैल गया। भड़के छात्र-छात्राओं ने कुलपति कार्यालय का घेराव किया है। केयू प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र-छात्राएं शिक्षका को नौकरी से हटाए जाने व कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हैं।
डीएएसएफआई व अन्य संगठनों के बैनर तले एकजुट हुए छात्र -छात्राओं ने कुलपति कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया और नारेबाजी की। हालांकि केयू प्रशासन की ओर से प्रशासन ने उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन तीन घंटे से छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उधर उनका यह भी आरोप है कि शिक्षिका ने डॉ बीआर आम्बेडकर द्वारा संविधान बनाए जाने पर ही सवाल उठाए है। उन्होंने शिक्षिका के खिलाफ सोमवार को भी विभाग के चेयरमैन को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।