फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Strictness due to code of conduct, seven lakh rupees recovered from four vehicles

Kurukshetra: आचार संहिता के चलते सख्ती, नाकाबंदी में चार गाड़ियों से सात लाख रुपये बरामद

Wed, 25 Sep 2024 08:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Sep 2024 08:57 PM IST
सार

आचार संहिता के चलते सख्ती के चलते कुरुक्षेत्र में नाकाबंदी में चार गाड़ियों से सात लाख 73 हजार 220 रुपये बरामद किए गए हैं। लाडवा में तीन से 7.10 लाख तो कुरुक्षेत्र से एक गाड़ी से 63,220 रुपये मिले हैं। 

विज्ञापन
Kurukshetra: Strictness due to code of conduct, seven lakh rupees recovered from four vehicles
नाकाबंदी के समय कार की जांच करते अधिकारी व पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस ने अलग-अलग जगह से सात लाख 73 हजार 220 रुपये जब्त किए। नाकाबंदी के दौरान लाडवा से तीन और कुरुक्षेत्र से एक गाड़ी से यह रकम बरामद हुई। गत सप्ताह ठोल गांव के पास से यमुनानगर के व्यापारी की गाड़ी से 11 लाख रुपये बरामद हुए थे, मगर व्यापारी को बगैर कार्रवाई किए ही छोड़ दिया था।

विज्ञापन


दरअसल, चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। इसे लेकर पुलिस ने पंजाब सीमा से लेकर जिले में नाकाबंदी कर रखी है। इन नाकों पर हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस ने लाडवा में रादौर रोड पर लगाए गए नाके पर तीन गाड़ियों की जांच की। इस दौरान टीम को पहली गाड़ी से 1.60 लाख रुपये बरामद हुए। दूसरी 2.30 लाख रुपये जबकि तीसरी गाड़ी से 3.20 लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


चौथा मामला कुरुक्षेत्र के नए बस अड्डे के पास हुआ। यहां नाके पर जांच के दौरान पुलिस ने एक कार को रुकवा कर उसकी जांच की। जांच के दौरान कार से 63 हजार 220 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में चारों चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नकदी को जब्त कर लिया। फिलहाल इस राशि को आयकर विभाग के पास जमा कराया गया है। आगामी कार्रवाई विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग को लिखा पत्र
गत सप्ताह यमुनानगर के व्यापारी की गाड़ी से ठोल गांव में जांच के दौरान 11 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई थी। तब जांच अधिकारी ने एक सादे कागज पर व्यापारी से बगैर कोई कार्रवाई किए सादे कागज पर लिखवाकर नकदी लौटा दी थी। मामला उजागर होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चुनाव आयोग को पत्र भी भेजा हुआ है।


प्रमाण नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि चुनावी दौर किसी से 50 हजार से अधिक की राशि बरामद होने पर उस राशि को जब्त किया जाएगा। प्रमाण नहीं देने पर मामला आयकर विभाग में चलेगा और संबंधित पर 125 फीसदी पेनल्टी लगाई जा सकती है। अगर किसी से बगैर प्रमाण के तीन लाख रुपये बरामद होते हैं तो उस राशि को सरकारी खाते में जमा कराया जाएगा। साथ ही संबंधित को ढाई लाख रुपये का टैक्स भी भरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed