{"_id":"6713fe4ab85c44e2a00ebe13","slug":"kurukshetra-special-office-will-be-ready-for-women-associated-with-self-help-groups-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए तैयार होगा स्पेशल कार्यालय, पंचायत ने उठाया खास कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए तैयार होगा स्पेशल कार्यालय, पंचायत ने उठाया खास कदम
Sun, 20 Oct 2024 12:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अंग्रेज सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
अंग्रेज सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:15 AM IST
सार
महिलाएं आत्मनिर्भर बनी तो अब स्वाभिमान के साथ कार्यालय में बैठकर काम कर सकेंगी। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए 34 लाख 28 हजार रुपये की लागत से कार्यालय तैयार होगा।
विज्ञापन
ज्योतिसर गांव में इस जगह पर बनाया जाएगा महिलाओं के लिए कार्यालय।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आत्मनिर्भर बनने के लिए जिला की महिलाओं ने कदम बढ़ाए तो सपनों को भी पंख लगे। ये महिलाएं न केवल स्वावलंबी बनी बल्कि इनका स्वाभिमान भी बढ़ा और अब इसी के साथ ही वे अपने कार्यालय में बैठकर काम कर सकेंगी। अभी तक अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर काम करती रही इन महिलाओं को गीता स्थली ज्योतिसर में खास कार्यालय मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
34 लाख 28 हजार की लागत से बनने वाले इस कार्यालय के निर्माण के लिए सोमवार को भूमि पूजन होगा, जिसको लेकर ये महिलाएं उत्साह से लबरेज हैं। महिलाओं के सपनों को पंख लगाने का कार्य गांव ज्योतिसर की पंचायत की ओर से किया जा रहा है, जो दूसरी ग्राम पंचायतों व महिलाओं के लिए भी नजीर बनी है।
विज्ञापन
पंचायत की ओर से जमीन मुहैया कराई गई है। इस भूमि पर सोमवार को कार्यालय बनाने जाने की शुरुआत की जाएगी, जिसके लिए भूमि पूजन करने की तैयारी भी की जा रही है। ज्योतिसर गांव में बनने वाले इस कार्यालय में महिलाओं को कई तरह की सुविधाएं मिल सकेंगी। एक कनाल से ज्यादा जमीन पर बनने वाले इस कार्यालय में महिलाओं को हॉल कमरे से लेकर स्टोर, किचन और शौचालयों तक की बेहतर सुविधा मिलेगी। हालांकि इसके अलावा भी कई तरह की सुविधाएं देने को लेकर अभी भी मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
अब महिलाएं कार्यालय में कर सकेंगी काम : अनुराधा रानी
कलस्टर प्रधान अनुराधा रानी का कहना है कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को अब कार्यालय मिल सकेगा। इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से एक कनाल से ज्यादा जमीन दी गई हैं। इस जमीन पर कार्यालय को बनाने के लिए 34 लाख 28 हजार की राशि खर्च की जाएगी। महिलाओं को सक्षम बनाने में जहां केंद्र व प्रदेश सरकार अहम भूमिका निभा रही है तो वहीं पंचायत भी अब आगे आने लगी है। अब महिलाएं इस कार्यालय में कई तरह के समूह से संबंधित काम कर सकेंगी।
कार्यालय में ही हो सकेगा ऑडिट का काम : नीलम रानी
नीलम रानी ने बताया कि ज्योतिसर गांव में बनने वाले इस कार्यालय में कामयाबी हासिल कर चुकी महिलाएं दूसरी नई महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए जागरूक करेंगी और उन्हें स्वयं सहायता समूह से जुड़ने का प्रशिक्षण भी देंगी, ताकि स्वयं सहायता समूह में काम करने के दौरान उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत न हो। इसके अलावा ऑडिट से संबंधित काम भी इस कार्यालय में किए जा सकेंगे।
केंद्र व प्रदेश सरकार का लक्ष्य महिलाएं हों आत्मनिर्भर
खंड कार्यक्रम अधिकारी गौरव कुमार का कहना है कि जिले भर में महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जुड़ी हुई हैं, जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं का रोजगार चला रही हैं और इससे कई लखपति दीदी भी बन चुकी हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से किया जा रहा है, लेकिन अब पंचायतें भी अहम भूमिका निभाने लगी हैं। इसके चलते सोमवार को ज्योतिसर गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए कार्यालय बनाने के लिए नींव रखी जाएगी।