{"_id":"671a7d8cc88d6b4970050cd9","slug":"kurukshetra-show-cause-notice-to-deputy-director-of-agriculture-regarding-burning-of-crop-residue-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: फसल अवशेष जलाने को लेकर कृषि उपनिदेशक को भी कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: फसल अवशेष जलाने को लेकर कृषि उपनिदेशक को भी कारण बताओ नोटिस
Thu, 24 Oct 2024 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:32 PM IST
सार
कई तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को भी नोटिस जारी हो चुके है। जिला उपायुक्त राजेश जोगपाल का कहना है कि सख्ती लगातार जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में फसल अवशेष जलाने के मामले थम नहीं रहे हैं, जिसके चलते जिला प्रशासन के साथ-साथ कृषि विभाग के उच्चाधिकारी भी कड़ी सख्ती बरत रहे हैं। इसी के चलते जहां गुरुवार तक 62 किसानों पर मामले दर्ज किए जा चुके तो 24 से अधिक को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि इन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया तो वहीं अन्य किसानों को गिरफ्त में लेने को लेकर भी पुलिस कार्रवाई करती रही।
विज्ञापन
उधर कृषि विभाग की ओर से जहां चार अधिकारियो को सस्पेंड किया जा चुका है वहीं कृषि उपनिदेशक डॉ कर्मचंद को भी फसल अवशेष जलने को लेकर कारण बताओ नोटिस दिया गया है। उधर फसल अवशेष जलने के मामले न थमने पर संबंधित क्षेत्र के तहसीलदारों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन