{"_id":"68539f5b5c6870c2930de32b","slug":"kurukshetra-shantanu-murder-case-accused-arrested-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: शराब कारोबारी शांतनु हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, अंबाला एसटीएफ को मिली कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: शराब कारोबारी शांतनु हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, अंबाला एसटीएफ को मिली कामयाबी
Thu, 19 Jun 2025 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला/कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला/कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:43 PM IST
सार
एसटीएफ के निरीक्षक प्रतीक कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों पर चार मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें शुभम पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है तो बलजिंदर पर अवैध शराब के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
अस्पताल से हंसता हुआ निकला शांतनु हत्याकांड का आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में देर शाम शराब कारोबारी शांतनु की गोली मारकर हत्या मामले में अंबाला एसटीएफ को कामयाबी मिली है। उन्होंने इस हत्याकांड में शमािल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों मे बराड़ा के अकालगढ़ गांव का निवासी बलजिंदर, शाहबाद निवासी शुभम और इंद्री के खानपुर गांव का निवासी सुजल है।
इनमें दो बदमाशों को कुरुक्षेत्र के शाहबाद से गिरफ्तार किया है तो दूसरे को इंद्री से गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ वीरवार को आरोपियों को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में मेडिकल के लिए लेकर आई। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसटीएफ के निरीक्षक प्रतीक कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों पर चार मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें शुभम पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है तो बलजिंदर पर अवैध शराब के मामले दर्ज हैं। वहीं शांतनु हत्याकांड में प्रयोग किए गए हथियारों को लेकर एसटीएफ रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।