{"_id":"342528747bdb6c63dadfadbd0c9762af","slug":"kurukshetra-school-student-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"280 सीटों के लिए 5000 ने दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
280 सीटों के लिए 5000 ने दी प्रवेश परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 05 Apr 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुकुल में छठी से ग्यारहवीं कक्षा की 280 सीटों के लिए पांच हजार छात्रों ने शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा दी।
गुरुकुल में प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे छात्रों के अभिभावकों को संबोधित करते प्राचार्य डॉ. देवव्रत आचार्य ने कहा कि प्रवेश के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषय की लिखित परीक्षा और कांउसलिग के आधार पर मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को ही दाखिला दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गुरुकुल 102 वर्षों से संस्कारित शिक्षा प्रदान कर रहा है। वहीं, अभिभावक गुरुकुल कुरुक्षेत्र के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों, खेल और अन्य क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों से इतने अभिभूत हैं कि किसी भी कीमत पर अपने बच्चों को प्रवेश दिलाना चाहते हैं।
अपने बच्चों को परीक्षा दिलाने आए अभिभावकोें का कहना है कि गुरुकुल में ऐसा वातावरण प्रदान किया गया है, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास संभव है।
स्वच्छ, शांत, भयमुक्त और स्वास्थ्यप्रद वातावरण से छात्रों की कोमल भावनाएं सुरक्षित रहती हैं।
इसमें हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, केरल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, बिहार, महाराष्ट्र के अलावा न्यू जर्सी (अमेरिका), दुबई, नेपाल से अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे।