फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Road show of Punjab CM Bhagwant Mann in Kurukshetra

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में पंजाब सीएम भगवंत मान ने निकाला रोड शो, डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार

Mon, 08 Apr 2024 06:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Apr 2024 06:13 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में रोड शो से कुछ घंटे पहले प्रशासनिक टीम ने बैनर व पोस्टर तथा स्वागत द्वार हटा दिए, जिससे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष पनप गया और मौके पर पहुंचे अधिकारियों के साथ नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन
Kurukshetra: Road show of Punjab CM Bhagwant Mann in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कुरुक्षेत्र पहुंचे। पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता के पक्ष में रोड शो निकाला गया। जाट धर्मशाला से शुरू होकर रोड शो बाजार से होते हुए पुराने बस अड्डे पर पहुंचा। भगवंत मान के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस के नेता अशोक अरोड़ा सहित आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन


रोड शो का जगह-जगह स्वागत किया गया तो इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह भी देखने को मिला। भगवंत मान ने प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता को जिताने की अपील की।
विज्ञापन


उनके रोड शो से कुछ घंटे पहले प्रशासनिक टीम ने बैनर, पोस्टर व स्वागत द्वार हटा दिए। इससे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष पनप गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकरताओं ने तत्काल ही अधिकारियों को पोस्टर बैनर लगाने व रोड शो निकाले जाने की अनुमति दिखाई साथ ही जिला उपायुक्त के साथ बातचीत भी करवाई। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों का रवैया बदला हुआ दिखाई दिया। कार्यकर्ता अधिकारियों द्वारा ही हटाए गए बैनर व पोस्ट वापस लगवाए जाने पर अड़े रहे।


आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष विशाल कुमार ने आरोप लगाए की किसी भाजपा नेता के इशारे पर यह कार्रवाई की गई है जबकि उन्होंने चुनाव आयोग के नियम अनुसार अनुमति ली हुई है। यह रोड शो को खराब करने का प्रयास है, लेकिन कार्यकर्ताओं का मनोबल इस तरह कमजोर होने वाला नहीं है।

रोड शो के लिए पार्टी कार्यकर्ता कई दिनों से तैयारी में जुटे हैं। इसी रोड शो के चलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई जगह पर बैनर, पोस्टर व स्वागत द्वार लगाए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed