फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra players won four medals in the National Masters Athletics Championship

Kurukshetra News: राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra players won four medals in the National Masters Athletics Championship
कुरुक्षेत्र। केरला के त्रिशुर में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र के चार खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। यह चैंपियनशिप 31 जनवरी से तीन फरवरी तक आयोजित की गई।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के यहां पहुंचने पर द्रोणाचार्य स्टेडियम में शनिवार को उनका स्वागत किया गया। प्रशिक्षकों ने मेडल देकर सम्मानित किया तथा ऐसे ही मेहनत से जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया। खिलाड़ी वीरभान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 17 राज्यों के 2300 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें हरियाणा के 130 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के 11 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपना दम दिखाया और चार खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। सुनील कुमार कारसा ने 35 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग में दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक, अमीन गांव के पूर्व सरपंच पुर्नवसु चौहान ने 50 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग में दौड़ में कांस्य पदक, रामगोपाल शर्मा ने 50 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग में शॉटपुट इवेंट में कांस्य और नसीब सिंह ने 55 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग में रिले दौड़ में रजत पदक प्राप्त किए। इसके अलावा प्रवेश कमांडो और मास्टर सुरेंद्र ने चौथा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed