फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra players shine in Junior and Sub-Junior National Hockey Championship

Kurukshetra News: जूनियर और सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में चमके कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra players shine in Junior and Sub-Junior National Hockey Championship
कुरुक्षेत्र। जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते साई सेंटर के
कुरुक्षेत्र। साई सेंटर कुरुक्षेत्र के हॉकी खिलाड़ी गुरनूर ग्रेवाल ने जूनियर और जितेंद्र कुमार ने सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा की टीम को कांस्य और रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका अदा की। कुरुक्षेत्र साई सेंटर पहुंचने पर इन दोनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि हॉकी इंडिया की तरफ से ओडिशा के राउरकेला में 13वीं जूनियर और सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने मेजबान ओडिशा की टीम को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। वहीं सब जूनियर प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम को रजत पदक हासिल हुआ।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त चीफ हॉकी कोच गुरविंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की हॉकी टीम ने हर वर्ग की प्रतियोगिता में पदक हासिल किया है। इसी तरह कुरुक्षेत्र की टीम भी लगातार सराहनीय प्रदर्शन करके हर वर्ग की प्रतियोगिता को जीत रही है। वहीं प्रशिक्षक सोहन लाल और नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशिक्षकों के प्रयास और खिलाड़ियों की मेहनत से यह मुकाम हासिल हुआ है। इस मौके पर बलराज ग्रेवाल, नवनीत वैद्य, जोग्रिंद सिंह, लखविंद्र पाल सिंह, एडवोकेट गुरतेज शेखों, एडवोकेट प्रवास चौधरी, डीआईपीआरओ डॉ. नरेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed