फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: राज्यमंत्री सुभाष सुधा की एस्कार्ट गाड़ी NH 152D पर दुर्घटनाग्रस्त, पिहोवा में हुआ हादसा

Kurukshetra: राज्यमंत्री सुभाष सुधा की एस्कार्ट गाड़ी NH 152D पर दुर्घटनाग्रस्त, पिहोवा में हुआ हादसा

Sat, 13 Jul 2024 01:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 Jul 2024 01:26 PM IST
सार

नेशनल हाईवे पर पिहोवा क्षेत्र के गांव सैंसा के पास पहुंचे तो उनके काफिले में शामिल एस्कार्ट गाड़ी का अचानक टायर फट गया, जिससे वह दुर्घनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में एस्कार्ट इंचार्ज वेदपाल के साथ चार जवानों की टीम थी।

विज्ञापन
Kurukshetra: राज्यमंत्री सुभाष सुधा की एस्कार्ट गाड़ी NH 152D पर दुर्घटनाग्रस्त, पिहोवा में हुआ हादसा
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र में राज्यमंत्री सुभाष सुधा के काफिले में शामिल एस्कार्ट गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जिसमें गाड़ी में सवार एक हवलदार घायल हो गया जबकि बाकी सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर पिहोवा क्षेत्र के गांव सैंसा के पास पहुंचे तो उनके काफिले में शामिल एस्कार्ट गाड़ी का अचानक टायर फट गया, जिससे वह दुर्घनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में एस्कार्ट इंचार्ज वेदपाल के साथ चार जवानों की टीम थी।
विज्ञापन


हादसा होते ही काफिला रूक गया और आनन-फानन में घायल हवलदार संजीव कुमार को पिहोवा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद राज्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया और वे सुरक्षा कर्मी को अस्पताल भेजे जाने तक वहीं रूके रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed