फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra Navneet Kaur becomes the india top scorer after netting four goals in the Hockey World Cup

कुरुक्षेत्र: हॉकी वर्ल्ड कप में चार गोल दाग कर नवनीत कौर बनीं देश की टॉप स्कोरर, शाहाबाद का किया नाम रौशन

Sat, 29 Aug 2026 06:36 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 29 Aug 2026 06:36 PM IST
सार

शाहबाद के ऐतिहासिक एसजीएनपी हॉकी मैदान पर पसीना बहा तैयार हुई स्टार फॉरवर्ड नवनीत कौर का कहना है कि टीम बहुत खेली लेकिन मलाल है कि वह गोल्ड नहीं जीत सके। लेकिन 19 सितंबर से जापान में शुरू होने जा रही एशियन चैंपियनशिप में वह गोल्ड जीतेंगे और उनका अभ्यास अभी से शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Kurukshetra Navneet Kaur becomes the india top scorer after netting four goals in the Hockey World Cup
नवनीत कौर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हॉकी वर्ल्ड कप में आक्रामक ड्रिब्लिंग और घातक फिनिशिंग का लोहा मनवाते हुए टूर्नामेंट में चार गोल दागकर शाहाबाद की बेटी नवनीत कौर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाली टॉप स्कोरर बन गई है, जिससे शाहाबाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। नवनीत कौर व उसके परिजनों को लगातार बधाई दी जा रही है। 
विज्ञापन


शाहबाद के ऐतिहासिक एसजीएनपी हॉकी मैदान पर पसीना बहा तैयार हुई स्टार फॉरवर्ड नवनीत कौर का कहना है कि टीम बहुत खेली लेकिन मलाल है कि वह गोल्ड नहीं जीत सके। लेकिन 19 सितंबर से जापान में शुरू होने जा रही एशियन चैंपियनशिप में वह गोल्ड जीतेंगे और उनका अभ्यास अभी से शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि टीम वर्क के साथ कोई भी मैदान फ़तेह किया जा सकता है और टीम का हर खिलाडी टीम वर्क के सूत्र में अच्छी तरह से बंधा हुआ है।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप में पांचवें स्थान पर रही टीम इंडिया

द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच बलदेव सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण हासिल करने वाली नवनीत कौर के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप में पांचवां स्थान हासिल किया है। 1974 के पहले महिला विश्व कप (चौथे स्थान) के बाद 52 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारत का विश्व कप इतिहास में यह सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। नवनीत कौर ने टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से लेकर क्लासिफिकेशन मैच तक अपने आक्रामक तेवर बनाए रखे और निर्णायक मौकों पर गोल दागते हुए टीम की जीत तय की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दागे शानदार गोल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्होंने शानदार फील्ड गोल दागे और टीम को एकतरफा जीत दिलाई। जर्मनी के खिलाफ क्लासिफिकेशन मैच में 5वें और 6ठें स्थान के लिए जर्मनी के खिलाफ खेला गया। यह मैच नवनीत के करियर के सबसे यादगार मुकाबलों में शुमार हो गया। 43 मिनट तक 0-0 की बराबरी पर चल रहे मैच के आखिरी 17 मिनटों में नवनीत का तूफान देखने को मिला। उन्होंने महज़ तीन मिनट के भीतर दो गोल दागे। पहले उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर 'टच एंड स्लैप' तकनीक से गोल किया और फिर जर्मन डिफेंडरों को अपनी बेहतरीन ड्रिब्लिंग से चकमा देकर तीसरा गोल दागा। भारत ने यह मुकाबला 3-1 से जीतकर वर्ल्ड कप में 5वां स्थान पक्का किया। 

   
अनुशासन और मेहनत की मिसाल

कोच बलदेव सिंह का कहना है कि सुबह चार बजे का अभ्यास हो या फिर  कड़ा फिजिकल सेशन नवनीत कौर ने हमेशा 100 फीसदी मेहनत की। मैदान पर हमेशा रहा उनका अनुशासन ही आज उन्हें विश्व के बेहतरीन स्ट्राइकर्स की कतार में ले आया है। वर्ल्ड कप को लेकर कोच बलदेव सिंह का कहना है कि जर्मनी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जिस तरह नवनीत ने आखिरी मिनटों में दबाव को झेला और महज़ तीन  मिनट में दो गोल दाग दिए, यह उनकी परिपक्वता है। नवनीत कौर ने वर्ल्ड कप में भारत की टॉप स्कोरर बनकर न सिर्फ देश को गौरवांवित कर दिया है। आज वह देश की अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed