फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra Lok Sabha: know the property of Naveen Jindal and Sushil Gupta

Kurukshetra Lok Sabha: 897 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक है नवीन जिंदल, जानिए सुशील गुप्ता की संपत्ति

Thu, 02 May 2024 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 02 May 2024 11:06 PM IST
सार

नवीन जिंदल ने 1990 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स की डिग्री और 1992 में यूएसए की टेक्सास यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की है।

विज्ञापन
Kurukshetra Lok Sabha:  know the property of Naveen Jindal and Sushil Gupta
नवीन जिंदल, सुशील गुप्ता। - फोटो : X @MPNaveenJindal @DrSushilKrGupta

विस्तार

भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल 897 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 886 करोड़ 73 लाख की चल संपत्ति है और 11 करोड़ पांच लाख की अचल संपत्ति है, जो नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र में दर्शाई है। उन्होंने मैसर्ज नवीन जिंदल एंड संस एचयूएफ से 692.31 लाख का पर्सनल लोन भी लिया है। वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक उनकी आय ही करीब 11 करोड़ से 74 हजार करोड़ तक पहुंच गई। हालांकि उनके पास नकदी महज सात लाख तीन हजार रुपये है।

विज्ञापन


उनकी धर्मपत्नी शालू जिंदल ने 1989 में पंजाब विश्वविद्यालय के राजकीय महिला कॉलेज लुधियाना से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की है और 1990 में सेंट जेवियर कॉलेज मुंबई से डिप्लोमा एंड बिजनेस मैनेजमेंट किया है। भाजपा प्रत्याशी शालू जिंदल ने अपने शपथ पत्र में 11461.75 लाख की चल संपत्ति दर्शाई है। नवीन जिंदल के नाम गौतमबुद्ध नगर नोयडा, उत्तरप्रदेश में कृषि व गैर कृषि भूमि भी है।
विज्ञापन


कुल संपत्ति -करीब 897 करोड़

  • नकद - सात लाख तीन हजार रुपये
  • आभूषण - 33 करोड़ 28 लाख कीमत
  • हथियार ---
  • निवेश -राष्ट्रीय बचत योजना, पीपीएफ, पोस्ट ऑफिस, म्यूचल फंड,
  • वाहन - कोई नहीं
  • चल संपत्ति - 886 करोड़ 73 लाख
  • अचल संपत्ति -11 करोड़ पांच लाख


सुशील गुप्ता के पास है 49 करोड़ 73 लाख 19 हजार 36 रुपए की चल संपत्ति
इंडिया गठबंधन की ओर से आम आदमी प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने 1987 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपने शपथ पत्र में 49 करोड़ 73 लाख 19 हजार 36 रुपए की चल संपत्ति और 22 करोड़ 26 लाख रुपए की अचल संपत्ति दर्शाई है, जबकि वित्तीय संस्थानों से छह करोड़ 62 लाख 99 हजार 80 रुपए का ऋण भी लिया है। कवरिंग प्रत्याशी के रूप में उनकी धर्मपत्नी सुमित्रा देवी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुमित्रा देवी के पास 23 करोड़ 13 लाख 88 हजार 152 रुपए की चल संपत्ति है, जबकि 73 करोड़ 94 लाख 65 हजार 840 रुपए की अचल संपत्ति है। उन्होंने भी वित्तीय संस्थानों से छह करोड़ 34 लाख 80 हजार 912 रुपए का ऋण दिखाया है। सुशील गुप्ता के पास दिल्ली, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक में कृषि व गैर कृषि भूमि है।

कुल संपत्ति - 71 करोड़ से अधिक

  • नकद - दो लाख 90 हजार 200 रुपये
  • आभूषण - 38 लाख 55 हजार 900 रुपये
  • हथियार ---
  • निवेश - म्यूचल फंड, बैंक एफडी, बाॅंड
  • वाहन - एक हुंडई कार, एक महिंंद्रा स्वराज ट्रैक्टर, एक इनोवा क्रिस्टा कार व एक थार जीप।
  • चल संपत्ति -49 करोड़ 73 लाख 19 हजार 36 रुपये
  • अचल संपत्ति -22 करोड़ 26 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed