फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra is the land of Gita knowledge and Kashmir is the land of Kashyap Rishi and a centre of spirituality: Nayab Singh Saini

कुरुक्षेत्र गीता ज्ञान और कश्मीर कश्यप ऋषि की भूमि एवं अध्यात्म का केंद्र : नायब सिंह सैनी

Mon, 25 Aug 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 25 Aug 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra is the land of Gita knowledge and Kashmir is the land of Kashyap Rishi and a centre of spirituality: Nayab Singh Saini
कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब  सैनी। स
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की धरा गीता ज्ञान और कश्मीर कश्यप ऋषि व अध्यात्म का केंद्र है। कुरुक्षेत्र और कश्मीर के बीच गहरा सांस्कृतिक संबंध हैं। कश्मीर मां शारदा की धरती है। कश्मीरी हिंदुओं की संस्कृति और धार्मिक आस्था तथा वैचारिक धरोहर को संवर्धित करने में हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में पंचकूला और गुरुग्राम में कश्मीरी हेरिटेज के संरक्षण के लिए परियोजनाएं विचाराधीन हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यह विचार रविवार को कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ द्वारा गीता ज्ञान संस्थानम् में आयोजित कृष्ण-कश्यप कुरुक्षेत्र तीर्थाटन-2025 कार्यक्रम में व्यक्त किए। वे यहां मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने की वहीं मुख्यमंत्री ने गीता पूजन के साथ समारोह की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ अपनी समृद्ध संस्कृति को बचाने और बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है। इस दिशा में युवाओं को आगे लाए जाने की आवश्यकता है, ताकि वह अपनी संस्कृति से जुड़ें। मुख्यमंत्री ने कश्मीरी हिंदुओं से आह्वान किया कि आपका संघर्ष भारत को प्रेरित करता है। यह संघर्ष विस्थापन की पीड़ा को एक दिन जरूर खत्म करेगा और सभी कश्मीरियों का पुनर्वास होगा। कश्मीर में फिर शैव-दर्शन और ज्ञान परंपरा उसी रूप में पल्लवित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में धारा 370 और 35-ए हटाकर कश्मीर में न्याय स्थापित किया। यह श्री कृष्ण के आदर्श से प्रेरित है। अब भारतीय संविधान और भारतीय न्याय संहिता कश्मीर में पूर्ण रूप से लागू है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हरियाणा के तत्कालीन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कश्मीर के प्राचीन मंदिरों एवं ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। उन्होंने वहां के उप राज्यपाल से जीर्णोद्धार के लिए आग्रह किया है। इससे उन आस्था के केंद्रों को संरक्षित करने में एक सार्थक भूमिका रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू, अजय पंडिता, पंकज धर, अमित रैना, संजय गारू, प्रो. बामजाई, प्रो. अंकुश अंबदार सहित जम्मू-कश्मीर, मुंबई, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से आए कश्मीरी हिंदू समाज के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



बॉक्स
भगवान श्रीकृष्ण का कश्मीर से गहरा नाता
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का कश्मीर से गहरा नाता है। नीलमत पुराण के अनुसार, उन्होंने राजा दामोदर का वध कर रानी यशोमति का राज्याभिषेक किया। वह इतिहास की पहली महिला शासिका बनीं, जो महिलाओं के सशक्तिकरण का प्राचीनतम उदाहरण है। श्री कृष्ण ने यशोमति को पहली साम्राज्ञी बनाकर महिलाओं को शासन का हक दिया। भाजपा सरकार इस नीति को अपनाती हैं, हरियाणा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही हैं। भाजपा ने महिलाओं को राजसत्ता में उनका हक देने का कानून पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
कुरुक्षेत्र के साथ कश्मीर का अध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि कश्मीरियों ने कुरुक्षेत्र में आकर अध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध कुरुक्षेत्र के साथ प्रगाढ़ किया है। अब श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीनगर में बड़े स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन करेगी। कश्मीर की भौगोलिक और आध्यात्मिकता महान है। कश्मीर आदि गुरु शंकराचार्य की तपोभूमि है।

बाक्स
इन्हें मिला अवार्ड
मुख्यमंत्री नायब सैनी और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद द्वारा गायन में नीरजा पंडित को रानी यशोमति अवार्ड से सम्मानित किया। इसके साथ ही रविजी भट्ट, डॉ. अनिल कौल, रवि धर, पद्मश्री डॉ. मोती लाल मदान, विमल राय जड और डेली एक्सेलसियर को कश्यप कृष्ण अवार्ड से सम्मानित किया गया। विशिष्ट सेवाओं के लिए डॉ. राजेश चौहान व अंकुश अंबरदार को भी सम्मानित किया।

कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब  सैनी। स

कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब  सैनी। स

कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब  सैनी। स

कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब  सैनी। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed