फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Human skeleton found in wheat field near Dabur Colony of Mehra village

Kurukshetra: मेहरा गांव की डाबर कॉलोनी के पास गेहूं के खेत में मिला मानव कंकाल

Thu, 14 Mar 2024 10:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/लाडवा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/लाडवा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 10:59 PM IST
सार

हड्डियां, जैकेट व अन्य कपड़े मिलने से सनसनी फैल गई है। मजदूर गेहूं के खेत में दवाई का स्प्रे कर रहा था।

विज्ञापन
Kurukshetra: Human skeleton found in wheat field near Dabur Colony of Mehra village
गेहूं के खेत में साक्ष्य जुटाते हुए पुलिस की टीम और फॉरेंसिक अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र के मेहरा गांव की डाबर कॉलोनी के नजदीक गेहूं के खेत में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। मानव कंकाल ज्यादा गला होने के कारण चेहरे की शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना की सूचना खेत मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबन लैब में भेज दिया। जांच अधिकारी मूल चंद ने बताया कि वीरवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे उन्हें सूचना मिली कि मेहरा गांव की डाबर कॉलोनी के पास गेहूं के खेतों में मानव कंकाल पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मूलचंद ने घटनास्थल का मुआवजा किया।
विज्ञापन


खेत मालिक राजकुमार निवासी मेहरा ने पुलिस को बताया कि उनके गांव का सहदेव सुबह के समय गेहूं के खेत में स्प्रे कर रहा था। सुबह के समय लगभग 11 बजे स्प्रे करते हुए उसके पैर से कोई ठोस चीज टकराई। पहले तो उसने ध्यान नहीं दिया लेकिन थोड़ा आगे चलने पर उसे हड्डियां, कपड़े, जुराबें, जैकेट व कुछ अन्य सामान दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो उसे मानव कंकाल दिखाई दिया। मानव कंकाल देखकर मजदूर सहदेव डर गया और गांव की ओर भाग गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के किसान व गांव के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई और देखते ही देखते खेत में लोगो का तांता लगना शुरू हो गया। खेत मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए।

कंकाल को देखकर डर गया था मजदूर सहदेव
गेहूं के खेत में दवाई का स्प्रे कर रहे मजदूर सहदेव ने बताया कि जब उसने मानव कंकाल को दिखा तो वह डर गया और उसकी चीख निकल गई। वह डर के मारे अपने गांव मेहरा भाग गया और घटना की जानकारी खेत मालिक राजकुमार को दी।


पुरुष या महिला नहीं हो पाई पहचान : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मानव कंकाल हड्डियों का ढांचा मात्र है। कंकाल किसी औरत का है या किसी आदमी का इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि मानव कंकाल के पास मिले जैकेट व कपड़ों से आदमी होने की संभावना हो सकती है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही घटना की सच्चाई का पता लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed