{"_id":"5e9211968ebc3e728a437b6f","slug":"kurukshetra-health-corona-positive-kurukshetra-news-knl277456179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आने की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आने की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। हालांकि सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि दोनों मरीज अभी संदिग्ध हैं, जिनके सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना संदिग्ध एक केस करनाल का है। इस केस में 20 वर्षीय युवती के सैंपल लिए गए हैं, जोकि शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। वहीं शहर के सेक्टर सात में रह रहा एक व्यक्ति ने 17 मार्च को जम्मू कश्मीर की ट्रेन में यात्रा की थी। इस ट्रेन में जांच के दौरान कई कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। ट्रेन में सफर कर रहे इस व्यक्ति का 6 अप्रैल को पहला सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जोकि नेगेटिव आया था।
उसके बाद 9 अप्रैल को फिर से सैंपल भेजा गया, जो संदिग्ध आया। अभी दोनों की स्थिति साफ नहीं हो पाई है। दोनों संदिग्ध के सैंपल रविवार को दोबारा से जांच के लिए भेजे जाएंगे। सैंपल की अच्छे से जांच के लिए वहां के माइक्रो बायलॉजिस्ट से बात हुई है। उनके अनुसार दोनो संदिग्ध के 72 घंटे बाद दोबारा सैंपल भेजने को कहा गया। अब जांच के लिए दोनों संदिग्धों के ब्लड सैंपल भी भेजे जाएंगे, जिसके बाद स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी। दोनों संदिग्ध के सैंपल 12 अप्रैल को फिर से जांच के लिए भेजे जाएंगे,जिसकी रिपोर्ट 13 या 14 अप्रैल तक उनके पास आ जाएगी, तभी इनकी पुष्टि कर पाएंगे।
जिले में शनिवार को दो सैंपल पिहोवा से भी लिए गए, जिसे मिलाकर अब तक 53 संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 53 से में 49 की रिपोर्ट नेगिटिव आ चुकि है, वहीं शनिवार को भेजे गए दो सैंपल व रविवार को भेजे जाने वाले दो सैंपल मिलाकर चार की रिपोर्ट जल्द आ जाएगी। इसके साथ ही दिसंबर माह से अब तक 2 हजार 349 लोग विदेश से आए है, इन सभी लोगों की पहचान कर ली गई है, विदेश से आने वाले 1 हजार 777 लोगों ने 28 दिन के चक्कर को पूरा कर लिया है तथा 572 लोग घरों में क्वारंटीन है।
विज्ञापन
बाक्स
पिहोवा से लिए गए दो संदिग्ध के सैंपल
एसएमओ अरुण कुमार ने बताया शनिवार को पिहोवा की मुल्तानी कॉलोनी व मॉडल टाउन से दो संदिग्ध के सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को दोनों संदिग्ध के बारे में पता चला की ये दोनों यात्रा करके पिहोवा लौटे हैं, जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लेते हुए शनिवार को दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए।