फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra, Haridwar road was jammed against Power Corporation Ladwa, Kurukshetra

विद्युत निगम के खिलाफ कुरुक्षेत्र-हरिद्वार मार्ग किया जाम

Thu, 28 Jul 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Thu, 28 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra, Haridwar road was jammed against Power Corporation Ladwa, Kurukshetra
जाम लगाए महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बिजली के मीटरों को घरों से बाहर खंभों और दीवारों पर नीचे लगाने के खिलाफ लाडवा के वार्ड-14 की गृहणियों ने निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान महिलाओं ने न केवल विद्युत प्रसारण निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, बल्कि सड़क पर जाम लगाकर यातायात भी ठप कर दिया।
विज्ञापन

गृहणियों ने मीटर घरों से बाहर निकालकर नीचे लगाए जाने और दिन निकलने से पहले घरों में छापामारी करने के खिलाफ बुधवार को जमकर नारेबाजी की और कुरुक्षेत्र-हरिद्वार मार्ग पर विद्युत प्रसारण निगम के सामने जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर लाडवा पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को सड़क से उठाने तथा जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन बावजूद इसके महिलाएं सड़क पर डटी रही।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कमलदीप राणा करीब 20 मिनट बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगा रही महिलाओं से सख्ती से पेश आए। इससे पहले कि मामला बिगड़े पुलिस ने महिलाओं की समस्या सुनी और बिजली निगम के अधिकारियों से मिलकर उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। महिलाओं को पुलिस बड़ी मुश्किल से विद्युत निगम कर्मचारियों से बात करने पर राजी कर पाई, जिसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर जाम में फंसे रहे बड़े वाहन
इस दौरान करीब 40 मिनट तक लगे जाम में सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। जाम के दौरान छोटे वाहनों को पुलिस ने अनाज मंडी के पीछे रेड रोड से निकाला। प्रदर्शन एवं जाम लगाने वालों में लाडवा के वार्ड नंबर 14 के कुम्हार मोहल्ला निवासी रोशनी, मंदीप, राधिका, सीमा, रेखा, चंपा, मदीना, निर्मला, रोशनी, बिमला, रीना, लक्ष्मी, मुन्नी आदि महिलाओं ने कहा कि निगम ने बिजली के मीटरों को घरों से निकालकर बिजली के खंभों और घरों की दीवारों पर इतना नीचे लगाया है, जो कभी भी दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं।

उन्होंने बिजली कर्मियों तथा अधिकारियों पर दिन निकलने से पहले छापामारी करने का आरोप लगाया। यही नहीं, छापामारी के दौरान पैसे वसूलने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनके जागने से पहले ही बिजली कर्मी घरों में छापामारी करने पहुंच जाते हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनसे छापामारी करने पर मोटे पैसे तक वसूले जाते हैं।

आश्वासन के बाद घर जाने को राजी हुई महिलाएं
यातायात बहाल कराने के बाद थानाध्यक्ष जाम लगा रही महिलाओं को लेकर विद्युत प्रसारण निगम कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय में उनकी समस्या सुनने कोई कर्मचारी नहीं मिला। थानाध्यक्ष ने एक अस्थाई कंप्यूटर ऑपरेटर को बुलाकर महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं नहीं मानी। बाद में बिजली निगम का जेई राकेश कुमार ने मौके पर आकर वीरवार 12 बजे तक उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर महिलाएं घर जाने को राजी हुई।  


सहीं लगे हैं मीटर: गौर
बिजली निगम के एसडीओ गौरव लोहचब ने कहा कि घरों के बाहर मीटर लगाने का अभियान चला हुआ है। उस अभियान के तहत ही मीटर बाहर निकाले जा रहे हैं और सही तरीके से लग रहे हैं। यदि किसी लाइनमैन या फोरमेन ने गलती से बिजली का कोई मीटर नीचे लगाया है तो उसे ऊपर लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed