फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra gets a new train due to the efforts of MP Naveen Jindal

Kurukshetra News: सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से कुरुक्षेत्र को मिली नई ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra gets a new train due to the efforts of MP Naveen Jindal
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल के प्रयास से कुरुक्षेत्र को एक नई ट्रेन की सौगात मिली है। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र को चंडीगढ़ और हिसार से जोड़ेगी। रेल मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सांसद जिंदल ने जिलावासियों को मिली इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


उन्होंने हिसार के लिए गुरुग्राम से नई ट्रेन शुरू होने पर भी खुशी जताई और कहा कि यह विकसित कुरुक्षेत्र-विकसित हरियाणा-विकसित भारत के निर्माण में एक बड़ी पहल है। नई दिल्ली से जारी अधिसूचना के अनुसार रेल मंत्रालय ट्रेन संख्या 64563-64 अंब अंदोरा–अंबाला कैंट वाया चंडीगढ़ मेमू ट्रेन को अब फास्ट मेमू ट्रेन के रूप में कुरुक्षेत्र होते हुए हिसार के रायपुर तक चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 64564 अंब-अंदोरा-अंबाला से अपराह्न तीन बजे चलकर अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र जंक्शन, कैथल, नरवाना, जाखल, उकलाना और बरवाला होते हुए रात एक बजकर पांच मिनट बजे हिसार के रायपुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 64563 रात 2.25 बजे रायपुर-हिसार से चलकर कुरुक्षेत्र जंक्शन होते हुए सुबह सात बजकर 20 मिनट पर अंबाला कैंट और 12.40 बजे अंब अंदोरा पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी तरह सरकार ने दिल्ली से रेवाड़ी के बीच वाया गुरुग्राम चलने वाली ट्रेन संख्या 54085-86 को फास्ट पैसेंजर ट्रेन के रूप में विस्तार देते हुए हिसार के सातरोड तक चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 54085 दिल्ली से सुबह सात बजे चलकर नौ बजकर 40 मिनट पर रेवाड़ी और दोपहर बाद 1.35 बजे सातरोड पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन संख्या 54086 सातरोड से दोपहर बाद 2.10 बजे से चलकर सायं पांच बजकर 30 पर रेवाड़ी और रात नौ बजे हिसार पहुंचेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से जाटुसाना, कोसली, झारली, चरखी दादरी, भिवानी, बवानी खेड़ा और हांसी होते हुए सातरोड पहुंचेगी। रेल मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन दोनों ही ट्रेनों के संचालन की तिथि की सूचना शीघ्र जारी की जाएगी। सांसद जिंदल ने कहा कि इन ट्रेनों के संचालन से रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक प्रदेश वासियों की पहुंच आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed