{"_id":"689be3db7fdf2265fa094db1","slug":"kurukshetra-encounter-between-cia-one-team-and-criminals-near-jirbari-on-national-highway-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: सीआईए वन की टीम और बदमाशों के बीच नेशनल हाईवे पर जिरबड़ी के पास मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: सीआईए वन की टीम और बदमाशों के बीच नेशनल हाईवे पर जिरबड़ी के पास मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली
Wed, 13 Aug 2025 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 13 Aug 2025 06:31 AM IST
सार
मुठभेड़ में दो बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गए , जबकि तीसरे बदमाश को टीम ने सुरक्षित काबू कर लिया।
विज्ञापन
बदमाश काबू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार देर रात नेशनल हाईवे पर जिरबड़ी के पास सीआईए वन की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गए , जबकि तीसरे बदमाश को टीम ने सुरक्षित काबू कर लिया।
विज्ञापन
घायल बदमाशों की पहचान पंजाब के कपूरथला जिले के रहने वाले सुनील और आमोश के रूप में हुई हैं, जिन्हें पुलिस की देखरेख में लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वह तीसरे बदमाश की पहचान करनाल जिले के घरौंडा निवासी शिवम के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने सुरक्षित हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम एक गुप्त सूचना के आधार पर तीनों बदमाशों को पकड़ने गई थी। लेकिन तीनों बदमाशों ने टीम को देखते ही भागने का प्रयास करते हुए टीम पर कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों को पहले रूकने की चेतावनी दी बदमाश नहीं रूके तो जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को घायल कर दिया। बदमाशों को किस अपराध में पकड़ा गया है।
विज्ञापन
वह उन पर क्या मामले हैं, इसके बारे में पुलिस ने कोई जानकारी साझा करने व फिलहाल इस मुठभेड़ से जुड़ी अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और मीडिया से दूरी बनाए रखी है।