फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra, Election, candidate

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से लड़ेंगे 22 प्रत्याशी चुनाव

Wed, 26 Mar 2014 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Wed, 26 Mar 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kurukshetra, Election, candidate
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन बुधवार को चुनाव चिन्ह अलॉट किए गए।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन एक आजाद उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार ने नामांकन वापस लिया।

देर शाम तक चली प्रक्रिया में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त निखिल गजराज ने प्रत्याशियों से भारत चुनाव आयोग की ओर से जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता की ईमानदारी के साथ पालना करने की अपील की है।

निखिल गजराज के कार्यालय में बनाए गए नामांकन कक्ष में बुधवार को आजाद उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अब 22 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के चतर सिंह को हाथी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के नवीन जिंदल को हाथ का पंजा चुनाव चिन्ह अलाट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन नेशनल लोकदल के बलबीर सिंह सैनी को चश्मा, भारतीय जनता पार्टी के राजकुमार सैनी को कमल, आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के अश्विनी मल्होत्रा को फूल और घास (फ्लावर्स एंड ग्रास), नेशनल जनहित कांग्रेस (एबी) के ओंकार सिंह को आटोरिक्शा चुनाव चिन्ह अलाट किया।

इंडियन बहुजन संदेश पार्टी (कांशीराम) की कांता आलड़िया को लेडीज़ पर्स, भारतीय इंकलाब पार्टी के किरणपाल को गुब्बारा (बैलून), रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के कुलदीप सिंह मल्ली को सिलाई मशीन, लोकदल के गुरमीत सिंह को गाजर (कैरट), आम आदमी पार्टी की बलविंदर कौर को झाड़ू, लोक परिवर्तन पार्टी (डीसी) के रामकिशन को गैस सिलेंडर चुनाव चिन्ह अलाट किया।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रामेश्वर कुमार सैनी को बांसुरी (फ्लयूट), आजाद उम्मीदवार अनिल कुमार को बैट, आजाद उम्मीदवार चुन्नी मनोज कुमार को गैस स्टोव, आजाद उम्मीदवार जसविंद्र भूखड़ी को डीजल पंप, आजाद उम्मीदवार देवेंद्र कुमार को नारियल (कोकोनट) चुनाव चिन्ह अलाट किया।


आजाद उम्मीदवार मास्टर धर्मपाल धीमान को फ्रिज (रेफ्रिजरेटर), आजाद उम्मीदवार रणबीर सिंह शर्मा को बैटरी टार्च, आजाद उम्मीदवार राजकुमार सैनी कोफूलगोभी (कॉलीफ्लावर), आजाद उम्मीदवार विष्णु भगवान को मोमबत्ती (कैंडल) और आजाद उम्मीदवार सतीश कुमार सिंघल को छत वाला पंखा (सीलिंग फैन) चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed