फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra Development Board meeting will be held in Chandigarh today after two years

Haryana: दो साल बाद आज होगी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की बैठक, तीर्थों के विकास पर लगेगी मुहर; सीएम रहेंगे मौजूद

Wed, 18 Jun 2025 12:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र।
अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र। Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:40 AM IST
सार

राज्यपाल एवं बोर्ड के अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सांस्कृतिक मंत्री विपुल गोयल, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल के अलावा सभी 21 अधिकारिक व 10 गैर अधिकारिक सदस्यों के अलावा अन्य सभी संबंधित अधिकारी भी शामिल होंगे। यह पहला मौका होगा जब मुख्यमंत्री नायब सैनी भी इसमें बतौर उपाध्यक्ष मौजूद होंगे।

विज्ञापन
Kurukshetra Development Board meeting will be held in Chandigarh today after two years
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : एएनआई

विस्तार

धर्मनगरी के 48 कोस के अंतर्गत आने वाले तीर्थों का विकास कैसे किया जाए, इस पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की आज बुधवार को चंडीगढ़ में होने वाली कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की बैठक में मुहर लगेगी। करीब दो साल बाद यह बैठक होगी और यह पहला मौका होगा जब मुख्यमंत्री नायब सैनी भी इसमें बतौर उपाध्यक्ष मौजूद होंगे।

विज्ञापन


राज्यपाल एवं बोर्ड के अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सांस्कृतिक मंत्री विपुल गोयल, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल के अलावा सभी 21 अधिकारिक व 10 गैर अधिकारिक सदस्यों के अलावा अन्य सभी संबंधित अधिकारी भी शामिल होंगे। इससे पहले वर्ष 2023 में यह बैठक हुई थी और उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं बोर्ड के उपाध्यक्ष मनोहर लाल थे। उस बैठक में रखे गए एजेंडों पर भी अब चर्चा होगी तो आगे की रणनीति भी तय की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में 48 कोस के अंतर्गत आने वाले तीर्थों के विकास के साथ-साथ ब्रह्मसरोवर से सटे मेला ग्राउंड को भी बेहतर बनाए जाने पर चर्चा हो सकती है। बैठक के लिए मंगलवार को केडीबी के अधिकारी दिन भर तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव मनाने पर भी चर्चा संभव
इस साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव किस देश में मनाया जाएगा, अभी यह तय नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में यह पर भी फैसला लिया जा सकता है। अभी तक यह महोत्सव यूएसए में आयोजित किए जाने की चर्चाएं चल रही है। उधर इस बार नवंबर-दिसंबर माह में पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को 21 दिन मनाए जाने पर भी मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के लिए सभी सदस्यों व अधिकारियों को दिया गया संदेश : उपेंद्र
केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि बैठक के संबंध में सभी सदस्यों व संबंधित अधिकारियों को संदेश दिया जा चुका है। बोर्ड की ओर से अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed