फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra, crime, theft

ट्रैक्टर छीनने के आरोप में तीन काबू

Tue, 01 Apr 2014 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Tue, 01 Apr 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra, crime, theft
जनवरी महीने में ट्रैक्टर छीनने के आरोप में पुलिस तीन लोगों को अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर कुरुक्षेत्र लाई है। अदालत से रिमांड हासिल करने के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों में बागपत उत्तरप्रदेश निवासी महबूब मलिक, रफिक और चुंडला पत्थर जिला पानीपत निवासी लुकमान उर्फ लीलू शामिल हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 8 जनवरी को मुंडा नगला अलीगढ़, उत्तरप्रदेश निवासी पप्पू सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि अज्ञात व्यक्ति एक कार में आए और सरस्वती नदी के निकट उससे व उसके मित्र से दो ट्रैक्टर, 3200 रुपये और दो मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस अधीक्षक वाई पूर्ण कुमार ने जांच अपराध शाखा दो प्रभारी को सौंप दी।

जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक रोहताश, अश्वनी कुमार की टीम तीन लोगों को अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई।

आरोपियों ने माना कि उन्होंने कुर्बान उर्फ पटवारी और नौशाद के साथ मिलकर सात जनवरी को लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

कुर्बान और नौशाद 31 जनवरी को गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दोनों ट्रैक्टर उत्तरप्रदेश निवासी इन्द्रजीत को बेचे हैं। आरोपियों के कब्जे से 14 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed