{"_id":"66ba203f6191c0622d030084","slug":"kurukshetra-contracted-assistant-professors-took-to-the-streets-demanding-regularization-of-services-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: सेवाएं नियमित करने की मांग लेकर सड़कों पर उतरे अनुबंधित सहायक प्रोफेसर, निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: सेवाएं नियमित करने की मांग लेकर सड़कों पर उतरे अनुबंधित सहायक प्रोफेसर, निकाला रोष मार्च
Mon, 12 Aug 2024 08:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 12 Aug 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : संवाद
हरियाणा यूनिवर्सिटीज अनुबंधित टीचर्स एसोसिएशन की कुरुक्षेत्र इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने सेवाएं नियमित किए जाने की मांग को लेकर विधि विभाग से लेकर थर्ड गेट तक रोष मार्च निकाला। शिक्षकों की मांग है कि संविदा शिक्षकों का चयन यूजीसी और एआईसीटीई नियम के अनुसार पूरे निष्पक्ष रूप से किया है।
विज्ञापन
उनका चयन भी सहायक प्रोफेसर के तौर पर पात्रता मानदंड और योग्यताओं की पूर्ति सुनिश्चित करके और साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है। इसके अतिरिक्त भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रत्येक सत्र के अंत में हमारे लिए मूल्यांकन की एक प्रणाली लागू हुई है।
विज्ञापन
संविदा शिक्षकों की तरह ही सार्थक अनुभव, समर्पण और विवि की शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए, हमारी सेवाओं के नियमितीकरण पर विचार करना आवश्यक है।
विज्ञापन